एशिया कप 2022 के सुपर 4 के तीसरे मैच में भारत को 6 विकेट से मात देकर श्रीलंका की टीम ने लगभग फाइनल के लिए जगह पक्की कर ली है। जहां इस मैच में जीत का श्रेय श्रीलंका के कोच क्रिस सिल्वरवुड का भी है जहां कोड (code)के जरिए उन्होंने कप्तान को संदेश पहुंचाया और नतीजा यह निकला कि विराट और हार्दिक का विकेट श्रीलंका को उस वक्त मिला जब सबसे अधिक श्रीलंका की टीम को दरकार थी। यही नहीं इस चाल का उपयोग सिल्बरवुड ने बांग्लादेश के खिलाफ भी किया था जहां बांग्लादेश की टीम पर जीत दर्ज की थी।
भारत के खिलाफ किया कोड का इस्तेमाल

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर रहे सिल्वरवुड ने बांग्लादेश के खिलाफ कोड 2D और D 5 code का इस्तेमाल किया था वहीं भारत के खिलाफ 4A और 4C कोड का इस्तेमाल कर विराट और फिर हार्दिक को आउट करवाने में मदद की। आपको बता दें की कोड से विपक्षी खिलाड़ी के शॉट सिलेक्शन , फील्ड प्लेसिंग के साथ मासिकता और किस पैटर्न से वह आउट हो सकता है उसके लिए बेस्ट फील्डिंग प्लेसिंग को प्रोसेस कर बताया जाता है। जहां इंग्लैंड ने इस कोड का जमकर प्रयोग किया है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी और अब बांग्लादेश के कोच इसका उपयोग करते नजर आ रहें हैं।
डाटा एनालिस्ट (data analyst) के मदद से मिलते हैं ये कोड
डाटा एनालिस्ट ये कोड कोच को मुहैया करवाते हैं जहां मैदान , पिच और बल्लेबाज के पूरे मूवमेंट और शॉट सिलेक्शन और रिकॉर्ड को देखते हुए इस कोड को बनाकर उस लेंथ और खास फील्डिंग को रख प्लेयर को सेट अप कर आउट किया जाता है। यह इंग्लैंड की खासियत रही है, जहां ऐसा ही कोड इंग्लैंड और भारत के बीच हुए हाल में ही टेस्ट क्रिकेट में मैकुलम ने इस्तेमाल किया था।
विराट (virat) को भी किया गया था सेट अप

विराट कोहली के लिए पहले 2 स्लिप लगाया गया था और फिर मिड आफ एरिया को खाली रखा गया था जिससे की वे एक्रॉस बल्ले से शॉट खेले और जैसा ही उन्होंने सीधी आ रहीं गेंद को एक्रॉस खेला वैसी ही गेंद का संपर्क बल्ले से नहीं हो पाया और विराट कोहली मदुशंका का शिकार बने।

हार्दिक जो की 13 गेंद पर 17 रन बनाकर लय में लग रहे थे उन्हें भी कोड के जरिए आउट करवाया गया। जहां कप्तान शानका ने निसंका के हाथों हार्दिक को कैच आउट करवाया। वहीं बार बार पूरे मैच में गेंदबाजी के दौरान श्रीलंका के कोच सिल्वरवुड ने इसका इस्तेमाल किया।
वीडियो
Repeat mode 🔥#INDvsSL #AsiaCup2022pic.twitter.com/rZuBKgYyqh
— Aalam (@Aaalam_N) September 6, 2022
;







