वीडियो: गोल्डन डक पर आउट हुए बाबर आजम, कर रहे थे विराट के लिए दुआ, अब खुद की दुआ की जरूरत

0
344
views
Babar azam out for golden duck in Asia cup against Afganistan
Pc: Twitter

एशिया कप 2022 का चौथा सुपर 4 का मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला गाया।  जहां भारत और अफगानिस्तान दोनों की ही जान इस मैच पर टिकी थी।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ़गानिस्तान की टीम 129 रनों पर सिमट गई। जहां जीत के लिए अब पाकिस्तान को 130 रनों की दरकार थी ,  जहां  नसीम  शाह  के  आख़िरी  ओवर  के  दो  छक्के  ने  पाकिस्तान को 1विकेट से जीत दिला दीं।वहीं एशिया कप में अब बाबर आजम पर खराब फॉर्म का दौर शुरू हो चुका है। जहां पहले विराट कोहली के अच्छे फॉर्म के लिए दुआ करने वाले को खुद दुआ की जरूरत आन पड़ी है। लिहाजा बाबर जो की नंबर 2 टी 20 बल्लेबाज हैं वे अफगानिस्तान के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार बन गए हैं। आगे खबर विस्तार से।

जजाई और गुरबाज की शानदार शुरुआत

पहले विकेट के लिए जजई और गुरबाज के बीच 25 गेंद में 36 रनों की साझेदारी हुई। जहां जजई ने 21 रन और गुरबाज ने 17 रन की पारी खेली। वहीं हसनैन ने जेजई को और गुरबाज को रौफ ने बोल्ड कर दिया । इब्राहिम जादरान ने 35 और जनत ने 15 रनों की पारी खेली। अंत में राशिद खान ने 15गेंद में 18 और ओमरजाई ने 10 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से रउफ ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाएं, नसीम , हसनैन, नवाज और शादाब को एक एक सफलता मिली।

बाबर आजम हुए गोल्डन डक का शिकार

Babar azam out for 0
Pc : twitter

एक बार फिर फारूकी ने जबरदस्त गेंदबाजी की जहां उन्होंने दूसरी ही गेंद पर बाबर आजम को एलबीडब्ल्यू कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। गेंद पड़कर नीची रही और सीधी बाबर आजम के पैड से जा टकराई को बाबर गोल्डन डक का शिकार बने। एशिया कप में बाबर आजम का खराब फॉर्म जारी है। जहां विराट के फॉर्म पर दिलासा और हमदर्दी जताते वाले प्लेयर बाबर आजम के तारे भी कुछ ठीक नहीं दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो

;

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here