वीडियो: 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने फिर भिड़े हार्दिक और पंत, जानिए क्या है पूरा माजरा

0
229
views
Hardik and Pant clashed again to bat at number 5
Pc: Twitter

एशिया कप 2022 से पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज इंग्लैंड आयरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला में जबरदस्त प्रदर्शन किया लेकिन एशिया कप के लीग फेज के बाद सुपर 4 के लगातार दो मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम के प्लेइंग XI के साथ सिलेक्शन पर भी सवाल के बादल घेर दिए हैं वहीं पहले पकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक का अलग रवैया सामने देखा गया। जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। क्या ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक है या केवल प्रेस कांफ्रेंस में ही अच्छे वातावरण की दुहाई कोच और कप्तान करते नज़र आ रहे हैं। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सुपर 4 के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से मात दी। जहां भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन 8 विकेट से बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते हुए 174 रन बनाकर मैच को जीत लिया। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 72 रन की पारी खेली।

हार्दिक पांडाया और ऋषभ पंत एक वीडियो हुआ वायरल

Hardik and Pant clashed again to bat at number 5
PC: Twitter

एशिया कप 2022 के सुपर सके भारत के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत को हार्दिक पांड्या से पहले प्रमोट कर भेजा गया था जिस पर सूत्रों के हवाले की खबर के अनुसार हार्दिक प्रबंधन एवं कप्तान से नाराज दिखे थे वही रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का भी वीडियो वायरल हो रहा था जहां हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा समझाते हुए नजर आ रहे थे और चेहरे से साफ था  की हार्दिक पांड्या नाखुश नजर आ रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 के तीसरे मुकाबले में भी दिखा पंत का रिएक्शन

Hardik and Pant clashed again to bat at number 5
Pc : Twitter

हार्दिक पाण्डया बड़े मैच विनर हैं और हाल में ही उन्होंने पकिस्तान के खिलाफ पहले चरण में खेले गए लीग मैच में भारत को ऐतिहासिक 5 विकटों से जीत दिलाई थी। श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 के तीसरे मैच में हार्दिक और पंत दोनों 5 वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार लग रहे थे जहां पिछले मैच में पंत को मैनेजमेंट ने मौका दिया था लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा के आउट होने के कोच ने हार्दिक को पंत से ऊपर भेजने का निर्णय लिया। जहां हार्दिक और पंत का वीडियो इस वक्त का वायरल होता दिखाई दे रहा है।

video

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here