India vs New Zealand, 1st ODI:शुभमन गिल के आतिशी दोहरे शतक की दम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 350 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । जहाँ शुभमन गिल के 19 चौके और 9 छक्के ने समां बांध दिया । जहाँ एक साथ 5 बड़े रिकॉर्ड भी शुभमन के नाम हुए । जहाँ इस दोहरे शतक ने शुभमन की जगह बतौर सलामी बल्लेबाज़ लगभग पक्की कर दी है ।
शुभमन की धमाकेदार पारी
शुभमन गिल ने वनडे करियर की अपनी सर्वाधिक निजी स्कोर बनाकर यह साबित कर दिया की वे लम्बे रेस के घोड़े हैं । जहाँ गिल149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्के की मदद से 208 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल के पारी के आलावा रोहित शर्मा ने 34 रन बनाये , वहीँ हार्दिक पंड्या (28 रन), सूर्यकुमार यादव (31 रन) का योगदान दिया । 5वें विकेट के लिए शुभमन गिल और हार्दिक के बीच 74 रन की साझेदारी निभाई वहीँ सूर्या कुमार के साथ चौथे विकेट के लिए शुभमन के बीच 65 रन की सखेदारी हुई । वहीँ कप्तान के साथ शुभमन ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।
शुभमन ने एक साथ तोड़ दिए 5 रिकॉर्ड

- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से शुभमन गिल ने 208 रन की सर्वाधिक पारी खेली . इससे पहले सचिन ने 186 रन की पारी खेली थी ।
2) शुभमन गिल ने साल 2023 में सबसे पहला दोहरा शतक वनडे में जड़ दिया है ।
3) वनडे में दोहरा शतक ठोकने वाले 5वें भारतीय प्लेयर बन गए हैं । रोहित शर्मा, ईशान किशन, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर भारत की ओर से दोहरा शतक ठोक चुके हैं ।
4) सबसे तेज 1000 रन पुरे करने वाले प्लेयर बने गिल । जहाँ शुभमन गिल ने 19 वनडे की 19 पारियों में 1000 वनडे रन पूरे किए हैं। इससे पहले विराट कोहली और शिखर धवन ने 27 मैचों की 24 पारियों में 1000 वनडे रन और धवन ने 24 मैचों की 24 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।
5) साल 2022 से अबतक वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में शुभमन गिल ने बाबर आज़म को पछाड़ दिया है जहाँ शुभमन के 1053 रन है वहीँ बाबर आज़म के 828 रन हैं ।
वीडियो
That’s celebration.. That’s damn celebration when he scored ODI double century against New Zealand. 🔥
A star in making. What a talent! ❤️
Take a bow, Shubman Gill!!#ShubmanGill #INDvsNZ #Cricketpic.twitter.com/xFANg9biQ7
— Praveen Kumar 🇮🇳 (@PraveenSarraf_) January 18, 2023







