वीडियो: उधर शुभमन गिल ने ठोका दोहरा शतक और इधर ख़ुशी में नाचने लगे उमरान मलिक, जीता दिल  

0
125
views
On the other side, Shubman Gill hit a double century and on the other side, Umran Malik started dancing in happiness, won his heart.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और उनके इस फैसले पर शुभमन गिल ने धमाल मचा दिया । जहाँ एक से बढ़कर एक गेंदबाज़ों पर जमकर बरसे और 19 चौके और 9 छक्के से उनका मुँह बंद कर दिया । जहाँ करारे शॉट से महफ़िल सज गई .रोहित-गिल ने पहले विकेट के लिए 73 बॉल पर 60 रन की जोड़ कर आने वाले बल्लेबाज़ों के लिए टोन सेट किया। वहीँ शुभमन गिल की चमत्कारी 208 रन की पारी ने दिल जीत लिया . वहीँ जहाँ दोहरा शतक जड़ने के साथ शुभमन ख़ुशी से झूमे तो दूसरी तरफ मैदान के बाहर उमरान मलिक ख़ुशी में नाचते नज़र आये जिससे जश्न का मजा दुगुना हो गया ।

शुभमन की जबरदस्त पारी

शुभमन गिल ने 208 रन की पारी हैकर भारत की तरफ से दोहरा शतक बनाने वाले 5 वे बल्लेबाज़ बने और अपना नाम अमर करवा लिया है । जहाँ 19 चौके और 9 छक्के की मदद से शुभमन ने 149 गेंद में 208 रन ठोके और टांका स्कोर 349 पर लेकर गए । जहाँ अब जीत के लिए न्यूजीलैंड की टीम को 350 रन बनाने हैं । शुभमन गिल से पहले  यह कारनामा रोहित शर्मा, ईशान किशन, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर  कर चुके हैं।

दोहरे शतक के बाद झूमे उमरान मलिक

दोहरे शतक के बाद एक साथ भारतीय प्लेयर ने शुभमन के चमरत्कारी पारी की सरहाना करते हुए उठकर तालियां बजाई तो उमरान मलिक मुस्कान लिए थिरकते नज़र आये जिसके बाद पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा . जहाँ न्यू जीलैंड के खिलाफ यह किसी भी भारतीय टीम की ओर से यह सर्वाधिक स्कोर रहा । इसके साथ ही वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप  पर आये ।



वीडियो

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here