India vs New Zealand, 1st T20I :भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। जहाँ भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। जहाँ रांची के जेएससीए स्टेडियम में धोनी और साक्षी भी मैच देखने पहुंचे । वहीँ इस मैच में सूंदर ने अति सूंदर गेंदबाज़ी करके सबका दिल जीता । जहाँ सुन्दर के जबरदस्त कैच ने चैपमैन को मैदान से विदा तो किया लेकिन जिस तरीके का कैच सूंदर ने लिया उन्होंने स्टेडियम में बैठे दर्शकों का दिल जीत लिया । जहाँ तालियों से पूरा जेएससीए स्टेडियम गूंज उठा ।
वॉशिंगटन सुंदर ने दिया डबल झटका
भारत को फली दो सफलता सूंदर ने दिलाई । जहाँ उन्होंने 5वें ओवर में फिन एलेन को सूर्या के हाथों कैच कराया। जहाँ एलेन ने 35 रन बनाये और आक्रामक लग रहे थे । वहीँ सूंदर ने पांचवे ओवर की आखिरी गेंद पर जबरदस्त कैच लेकर 0 पर चैपमैन को चलता कजर सनसनी मचा दी । जहाँ कैच के बाद सूर्यकुमार ने उन्हें गले से लगा लिया ।
पांचवे ओवर की आखिरी गेंद पर चैपमैन ने गेंद को डिफेन्स करना चाहा और गेंद सीधी मिड विकेट की ओर हवा में जा ही रही थी की जहाँ पलक झपकते ही सूंदर ने दाहिनी ओर जबरदस्त छलांग लगाई और 3 सेकंड में एक हाथ से कैच लेकर चैपमैन को 0 रन पर आउट कर न्यू जीलैंड को जबरदस्त झटका दिया । जहाँ बल्लेबाज़ भी एक पल के सोच में डूब गया की उनके साथ सूंदर ने क्या किया है । जहाँ जडेजा और अक्षर की गैरमौजूदगी अबतक सूंदर ने होने नहीं दी ।
पृथ्वी शॉ को करना होगा इंतज़ार
भारतीय प्लेइंग -11 में पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया गया है। ईशान किशन और शुभमन गिल भारतीय पारी की शुरुआत करते नज़र आयेगें ।
टीम इंडिया प्लेइंग-11
भारत : शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
वीडियो
Amazing fielding from Washington Sundar, took one the best catch in cricket.#IndvsNZ #NZvIND #INDVsNZT20 #sundar #wahs pic.twitter.com/ivTRHfX9r9
— Priyanshu Kumar (@coolchokra_) January 27, 2023
Washington Sundar, you beauty. What a catch.#INDVsNZT20 #teamindia #bcci pic.twitter.com/s5ggXM1d5i
— KatigorahPremiarLeague (@KPL2021) January 27, 2023







