भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ एक ओर शुभमन गिल की जबरदस्त दोहरे शतकीय पारी ने दिल जीता ,तो वहीँ थर्ड अंपायर की गलती की वजह से हार्दिक का आउट होने पर भी बड़ा बवाल मचा, जहाँ हार्दिक के आउट होने में अंपायर ने बड़ी भूमिका निभा दी और हार्दिक को किस्मत का सहारा नहीं मिला । जहाँ नॉट आउट के बाबजूद हार्दिक को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा । क्या है पूरा मामला , आगे खबर विस्तार से । bha ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाये । डेरिल मिचेल ने 2 विकेट चटकाए । वहीं, लॉकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर और मिचेल सेंटनर ने एक-एक विकेट झटके।
शुभमन का दोहरा शतक

शुभमन गिल ने अपने करियर का सर्वाधिक 208 रन बनाए । जहाँ उन्होंने 9 छक्के और 19 चौके जड़े । जहाँ वह दोहरा शतक बनाने वाले विश्व के आठवे बल्लेबाज़ बने ।दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने। वहीँ सबसे तेज 19 पारी में भारत की ओर से 1000 रन बनाने वाले प्लेयर भी बने । जहाँ न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने भारत की ओर से सर्वाधिक 208 रन बनाने वाले प्लेयर भी बने ।
हार्दिक के आउट पर मचा बवाल
40 वे ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा उलटफेर देखने मिला जहाँ हार्दिक गलत अंपायरिंग का शिकार बने । जहाँ हार्दिक पंड्या डेरिल मिचेल की गेंद पर बोल्ड करार दिए गए । लेकिन स्लो मोशन मेंEK एक फ्रेम को देखा गया तो साफ़ था की बेल्स लेथम के दस्ताने से लगकर गिरी थी और हार्दिक 28 रन पर आउट हुए । जिसके बाद जब स्लो मोशन पर परदे में हार्दिक के आउट होने को बार बार दिखाया गया तो हार्दिक नाराज़ नज़र आये ।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
वीडियो
It was clearly not out #HardikPandya𓃵 #indvsnz #thirdumpire #INDvsNZ this is umpiring level 🤔🤔 @StarSportsIndia @BCCI #umpiring pic.twitter.com/tfKWIp98lc
— 🕉 Mrs. Proud Indian 🚩🚩 (@MrsProudIndians) January 18, 2023







