जिम्बाब्वे एफ्रो टी 10 लीग (Zim Afro T10 2023 ) में यूसुफ पठान के पारी के बाद अब रोबिन उथप्पा की पारी ने कोहराम मचा दिया है। जहां रोबिन उथप्पा ने 244 के स्ट्राइक रेट से 36 गेंद में 88 रन बनाकर ज़िम्बाब्वे एफ्रो लिग में इतिहास रच दिया। जहां अब रोबिन उथप्पा जिम्बाब्वे एफ्रो लिग में सर्वाधिक निजी स्कोर बनने वाले प्लेयर बन गए हैं। जहां उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब के ओवर में 28 रन ठोकर बवंडर मचा दिया है। जहां मुजीब (Mujeeb Ur Rahman) के एक ही ओवर में उन्होंने 3 छक्के के साथ 2 चौके ठोके। वहीं रोबिन उथप्पा की पारी ने एलिमिनेटर मुकाबले में हरारे हरीकेंस को 9 में विकेट से जीत दिला कर पार्थिव पटेल की टीम को लिग से बाहर कर दिया।
मैच का लेखा जोखा
जिम्बाब्वे एफ्रो टी 10 लिग के एलिमिनेटर मैच (Cape Town Samp Army vs Harare Hurricanes, Eliminator) में रोबिन उथप्पा की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया जहां पार्थिव पटेल की टीम ने 10 ओवर में 145 रन 3 विकेट पर बना डाले।
जहां गुरबाज ने 26 गेंद में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली। राजपक्षे ने 11 गेंद में 5 चौके।की मदद से 25 रन ठोके। करीम ने 10 गई में 24 रन ठोके।वही जीत के लिए 146 रन का पीछा करने उतरी हरारे हरीकेन्स ने रोबिन उथप्पा के नाबाद 88 रन और डोनावों के 35 रन की पारी की बदौलत 9.2 ओवर में 146 रन बनाकर एलिमिनेटर को जीत लिया है।
रोबिन उथप्पा की धमाकेदार पारी

रोबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने 36 गेंद का सामने करते हुए 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 88 रन की नाबाद पारी।खेलकर अपना जलवा बिखेर दिया। जहां उन्होंने मुजीब के 1 ओवर में 28 रन ठोक दिया। जो काम शायद कोई मौजूदा इंटरनेशनल प्लेयर नहीं कर पाया वो कारनामा रोबिन ने कर दिखाया। 244 के स्ट्राइक रेट से रोबिन ने जमकर गेंदबाजों की कुटाई की।
वीडियो
Not to be left behind in the run fest @robbieuthappa 🥳#CTSAvHH #T10League #ZimAfroT10 #CricketsFastestFormat pic.twitter.com/wrT8zE0EVM
— ZimAfroT10 (@ZimAfroT10) July 28, 2023







