भारत और वेस्टइंडीज West (Indies vs India, 2nd ODI) के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला बारबाडोस के मैदान पर खेला जा रहा है। आज के मुकाबले में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या है भारत के कप्तान ।आपको बता दें कि भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 2006 में जीत दर्ज की थी, वही आखिरी 9 मुकाबलों में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम जीत दर्ज कर चुकी है ।वहीं अगर यह मुकाबला भारतीय टीम जीती है तो सीरीज पर भी कब्जा करने में कामयाबी हासिल करेगी ।आपको बता दें कि इस मुकाबले में विराट कोहली भी टीम का हिस्सा नहीं है और कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में दी गई है।
विराट कोहली की जगह संजू सैमसंग को मौका
भारतीय प्लेइंग इलेवन में दूसरे वनडे मुकाबले में बड़ा बदलाव किया गया है ।जहां भारत की ओर से हार्दिक पांड्या कप्तानी की भूमिका अदा करते नजर आएंगे तो वही रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस मुकाबले में आराम दिया गया है ।जहां विराट कोहली के जगह तीसरे नंबर पर हम संजू सैमसंग की बल्लेबाजी करते देख सकते हैं ।वही रहित शर्मा की जगह अक्षर पटेल को जगह दी गई है।
वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर किया गया बड़ा फैसला
वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भारतीय टीम अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रही है ।जहां भारतीय टीम अधिक से अधिक युवाओं को परखने के लिहाज से उन्हें ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने के लिए मौके दे रही है। इसी कड़ी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में किंग्सटन के मैदान पर भारतीय टीम ने युवाओं को मौका देने का निश्चय किया है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे हैं किंग्सटन ओवल बारबाडोस के मैदान पर दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है।
भारतीय प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन। शुभमन गिल, संजू सैमसंग, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव ,जडेजा ,अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर ,कुलदीप यादव ,उमरान मलिक ,मुकेश।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स







