आई पी एल 2022 का 16वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया जहां इस दिल की धड़कनों को रोक देने वाले शानदार और रोमांच से भरपूर मैच में राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर 2 छक्का लगाकर गुजरात को विजय बनाया।
यह पहला मौका नहीं था जब राहुल ने ऐसा कोई हैरतअंगेज कारनामा किया हो इससे पहले भी वह छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच जिता चुके हैं आपको बता दें कि आखिरी दो गेंदों पर दो छक्कों की दरकार थी जिसे राहुल ने ओडियन स्मिथ की गेंद पर दो छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस के पाले में जीत की खुशियां ला दी।
इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 189 जहां जीत के लिए गुजरात टाइटंस को 190 रनों की दरकार थी। पंजाब की ओर से लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 64 रन 27 गेंद में बनाए थे। वहीं गुजरात की ओर से शुभमन ने 96 रन 59 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से बनाए थे।
आखिरी दो गेंदों में पलटा मैच
Tewatia just doing Tewatia things 🔥
Perfectly summed up that thrilling finish 😉👌#TATAIPL | #PBKSvGT | @rahultewatia02 | @gujarat_titans pic.twitter.com/ksfeCOITSC
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2022
आखिरी दो गेंदों पर गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी । वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओडिन स्मिथ के हाथों में गेंद थी एवं राहुल तेवतिया क्रीच पर मौजूद थे। जहां राहुल तेवतिया ने वाइड यॉर्कर कि फेंकने की मंशा से किए गए गेंद को हवाई शॉट लगाते हुए लेग साइड की ओर 6 रन बटोरे। राहुल ने 3 गेंद पर 13 रन बनाये जिसमें 2 छक्के शामिल रहे ।
राहुल तेवतियाने बताया कैसे लगाया छक्का और पढ़ा ओडिन स्मिथ का दिमाग
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पूजा टाइटंस के हीरो रहे राहुल तेवतिया ने कहा कि ऐसे मैच को जीत में तब्दील करना अच्छा लगता है आखिरी ओवर में सोचने के लिए बहुत कुछ नहीं था जहां केवल उन्हें छक्का ही लगाना था केवल 2 गेंद बची थी वही ऑडियंस ने पहली गेंद को यॉर्कर डालने की कोशिश की जिसे उन्होंने पिक कर छक्के में तब्दील किया। उसके बाद राहुल ने कहा की उन्हें अंदेशा था की ओडिन के दिमाग में यही चल रहा था कि उन्होंने इसमें फिर से ऐसे ही गेंद करना चाहेंगे जो कि मेरे रेंज से बाहर हो और उन्होंने पहले से ही इसकी तैयारी कर एक पाव ऑफ साइड में बढ़ाते हुए लेग साइड की ओर छक्का जड़ दिया।







