यूसुफ पठान ( yusuf pathan) ने जिम्बाब्वे एफ्रो टी 10 लिग में तुफानी बल्लेबाजी करते हुए 9 छक्के और 4 चौके ठोक दिए। वहीं मैच की हाइलाइट यह रही कि यूसुफ पठान ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के एक ओवर में तीन छक्के के साथ एक चौका ठोकर कुल 2 यूसुफ पठान ने 24 रन बटोरे। वहीं मैच में मजा और बढ़ा जब पाकिस्तान के हमवतन प्लेयर मोहम्मद हफीज ( Muhammad Hafeez)ने भी मोहम्मद आमिर के एक ओवर में 16 रन ठोक डाले। जहां तेज गेंदबाज आमिर की गेंद के परखच्चे यूसुफ पठान ने उड़ाया। 80 रन की पारी।यूसुफ पठान ने केवल 26 गेंद का सामना करते हुए 80 रन की नाबाद पारी खेली और अकेले खड़े रहकर मुकाबले को जोबर्ग के नाम 6 विकेट से कर दिया। पहले क्वालीफायर मैच को जोबुर्ग ने 6 विकेट से जीत लिया।
हफीज और यूसुफ ने मोहम्मद आमिर पर साधा निशाना
जीत के 10 ओवर में 141 रनों का पीछा करने उतरी यूसुफ पठान की टीम के सलामी बल्लेबाज हफीज ने तुफानी शुरुआत दिलाई जहां उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में हमवतन प्लेयर मोहम्मद आमिर के 2 चौके। केसाथ एक छक्का ठोक दिया । जहां पहले ही ओवर में मोहम्मद आमिर ने 17 रन लुटाए।

वहीं 8वें ओवर में इंतजार कर रहे यूसुफ पठान ने धमाल मचाया जहां उन्होंने आमिर के पहले , दूसरे और चौथे गेंद पर छक्का ठोका वहीं आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका ठोक दिया जहां आठवें ओवर में मोहम्मद आमिर ने 25 रन लुटाए।
2 ओवर में निशब्द दिखे मोहम्मद आमिर
मोहम्मद आमिर ने सोचा नहीं होगा की दो ओवर उनके करियर में वो दाग देकर जायेगा जिसे किसी प्रदर्शन से धोना मुश्किल होगा। कपड़े पर दाग साबुन से चला जाए लेकिन यूसुफ का लगाया दाग शायद ही धूल पाए। आमिर ने अपने दो ओवर में 42 रन लुटाए जहां उन्होंने 21 के इकोनॉमी से रन दिए।
वीडियो
Mohammad Hafeez hits Mohammad Amir for SIX! The battle is on 🔥🔥#ZimAfroT10 pic.twitter.com/JVccTpZT5F
— Farid Khan (@_FaridKhan) July 28, 2023
देखें
Yusuf Pathan smashed 6,6,0,6,2,4 in an over against Mohammad Amir.
The Madness of Yusuf Pathan – This is Brutal. pic.twitter.com/dE9t5ihZ6i
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) July 28, 2023







