बैंगलोर और राजस्थान (RCB vs RR) के बीच आईपीएल का 13वें मुकाबले में बैंगलोर ने शानदार अंदाज़ से मैच को 4 विकेटों से जीता । जीत के नायक रहे दिनेश कार्तिक जहाँ उन्होंने शानदार नाबाद 44 रनों की नाबाद पारी खेली । इस मैच में जहाँ एक समय राजस्थान मैच को अपने नाम करती नज़र आ रही थी वहीँ दिनेश कार्तिक और शाहबाज नदीम के साहसिक पारी ने मैच में नै जान फूंक दी । इस मैच को आरसीबी ने 4 विकेट से जीत कर राजस्थान को आईपीएल सीजन 2022 की पहली हार का सवाद चखाया ।
62 पर चार विकेट गंवाने के बाद दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद टीम के संकटमोचक सबित हुए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। इस लगातार दूसरी जीत के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf DU Plessis) ने प्रेजेंटेशन पर दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ करते हुए जानिए की क्या कहा ।
हर्षा से जानिए डुप्लेसिस ने क्या कहा :
“यह मैच बेहद कमल का था । ऐसे मैच को दूसरी टीम से जीतने के लिए दिनेश कार्तिक जैसे प्लेयर की जरूरत होती है । कमल का मैच था , एक समय बैंगलोर से यह मैच दूर जा चूका था , वहां से जीत की रह तय करना कबीले तारीफ है । जिस शांत अंदाज़ से मैच को आखिरी तक कार्तिक ले गए वह सच में जबरदस्त रहा , ऐसे पल में प्लेयर्स का कैरेक्टर सामने आता है ।
डुप्लेसिस ने का कहा की हमने गेंदबाज़ी अच्छी की लेकिन राजस्थान के बल्लेबाज़ बटलर ने आखिरी 19वें ओवर में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया और राजस्थान का स्कोर सम्मानजनक स्तिथि में ले कर गए . हमें वैसी शुरुआत नहीं मिली, जैसी मिलनी चाहिए थी. इस पर हर्षा ने कहा की आप 50 रन पर बिना किसी विकेट के थे , इसपर डुप्लेसिस ने कहा की हममें विश्वास था कि हम मैच को जीत सकते हैं. शाहबाज़ के पास अपना गेमप्लान था और वह भविष्य में अपनी गेंद से अच्छा प्रदर्शन करेगें । वहीँ दिनेश कार्तिक को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पुनः विचार करना चाहिए । वे एक सधे हुए प्लेयर हैं ।







