IPL 2022: हर्षल ने यशस्वी की गेंद पर 6 लगाने के बाद बनाया मजाक.. “पता था पार्ट टाइम बॉलर है”..”खराब बॉल डालेगा”

0
95
views
IPL 2022: Harshal made a joke after hitting 6 on Yashasvi's ball..
PC: Twitter

बैंगलोर और राजस्थान (RCB vs RR) के बीच आईपीएल का 13वें मुकाबले में बैंगलोर ने शानदार अंदाज़ से मैच को 4 विकेटों से जीता । बैंगलोर से टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जोस बटलर ने 47 गेंदों पर 70 रन की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज के हरफनमौला बल्लेबाज़  शिमरोन हेटमायर ने 31 गेंदों का सामना करते हुए शानदार  42 रन बनाकर नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरु बैंगलोर ने हालाकिं ठोस शुरुआत की ।

लेकिन अचानक उनके 3 विकेट नियमित अंतराल पर गिरे । इसके उपरांत जब दिनेश कार्तिक आये तब टीम को 12 रन प्रति ओवर की दरकार थी । चार विकेट बैंगलोर के 62 रनों पर खो दिए थे ।दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद टीम  ने छठे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 67 रनों की आतिशी साझेदारी नभई ।शाहबाज अहमद ने शानदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 26 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। कार्तिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। अंत में आये हर्षल ने यशस्वी जायसवाल की गेंद पर छक्का जड़ मैच जीत लिया ।

हर्षल ने यशस्वी जायसवाल पर कही ये बात

IPL 2022: हर्षल ने यशस्वी की गेंद पर 6 लगाने के बाद बनाया मजाक.. “पता था पार्ट टाइम बॉलर है”..”खराब बॉल डालेगा”

मैच के प्रसेनशन के बाद हर्षल और शाहबाज के बीच बातों के दौरान हर्षल से शाहबाज़ ने पूछा की आपने मैच को छक्का लगाकर जितवाया इसके पीछे आपको सोच की थी ? इस पर हर्षल ने कहा की कोई सोच नहीं थी मुझे पता था की यशस्वी जायसवाल एक पार्ट टाइम गेंदबाज़ है और जैसे ही वे ख़राब गेंद फेंकेगें मई उनपर छक्का लगाऊगा और उन्होंने ख़राब गेंद पर मैंने छक्का जड़ा ।

हर्षल ने शाहबाज से पूछी ये बात

हर्षल ने पूछा की राजस्थान के खिलाफ आप ने शानदार प्रदर्शन किया आपकी क्या राय है, “i थोड़ी पिक्चर आपने दिखाई है ” । शाहबाज ने हस्ते हुए कहा की पूरी पिक्चर बाद में दिखाऊ वही ठीक होगा । उन्होंने यह कहा की दिनेश कार्तिक ने मोमेंटम बना दिया और वे शानदार खेले और मैंने भी अच्छा प्रदर्शन किया और जीत बंगलोरे की सुनिश्चित करने में योगदान दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here