IND vs SL: भारत ने 238 रन से श्रीलंका को रौंदा, 2-0 से बना चैंपियन, ये 4 प्लेयर हुए मालामाल, देखें स्कोर कार्ड 

0
114
views
IND vs SL: India thrashed Sri Lanka by 238 runs, became champions 2-0, these 4 players became rich, see score card
PC: BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में खेले गए दूसरे  टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 238 रन से रौंदा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका का क्लीन स्वीप 2-0 से किया । भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 252/10 रन बनाए । जबकि श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 109/10 रन पर ही सिमट गई थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 303/9 रनों पर पारी घोषित की थी। वहीँ श्रीलंका तीसरे दिन 208 रन पर सिमट गई । इस मैच में करुणारत्ने ने श्रीलंका की ओर शतकीय पारी खेली । यह भारत की तीसरी लगातार डे नाईट टेस्ट मैच में जीत है घरेलु मैदान पर । इस जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है ।

मैन ऑफ द सीरीज

मैन ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब ऋषभ पंत को मिला जहाँ उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 टेस्ट मैच में 185 रन 61.67 के औसत से बनाये ।

मैन ऑफ द मैच

श्रेयस को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ श्रेयस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए  87 गेंद पर 9 चौके की मदद से शानदार नाबाद 67 रन की पारी खेली ।

dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच के वार्ड से नवाजा गया ।जहां ऋषभ ने 28 गेंद पर 50 रन पहली पारी में बनाये ।

अम्बुजा अटूट जोड़ी अवार्ड

अम्बुजा अटूट जोड़ी अवॉर्ड भारत के करुणारत्ने और मेंडिस को दिया गया । जहाँ दोनों ने बल्लेबाज़ी में  97 रन की साझेदारी निभाई।

हुंडई अल्काजार ग्रैंड स्पेल ऑफ द मैच

बुमराह को हुंडई अल्काजार ग्रैंड स्पेल ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया ।जहां उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए ।5/24, 3/23 पहली पारी और दूसरी पारी में लिए ।

सीरीज में भारत बना 2-0 से बना चैंपियन

भारत ने सीरीज में 2-0 से जीत  हासिल कर ली है । जहाँ बतौर कप्तान रोहित शर्मा की पहली डे नाईट टेस्ट जीत रही । जहाँ सभी प्लेयर्स ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है ।

दूसरे  टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

दूसरे  टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग 11

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमन्ने, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धननंजय डी सिल्वा, निरोशान डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, प्रवीन जयविक्रमा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here