IND vs SL Test: भारत ने श्रीलंका को 238 रनों से हराया, बना चैंपियन, इसे मिला मैन ऑफ द मैच व सीरीज, देखें स्कोर कार्ड

0
116
views
IND vs SL Test: India beat Sri Lanka by 228 runs, became the champion, got the man of the match and series, see score card
PC: Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को भारत ने 2-0 से जीत लिया है । जहाँ पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों के विशाल अंतर से हराकर जीता था । वहीँ दूसरे टेस्ट मैच को भारत ने 238 रनों से जीतकर श्रीलंका का 2-0 से क्लीन स्वीप किया ।  भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। जबकि श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली पारी में 109 बनाये । दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 303/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया । जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 208 रनों पर ढेर हो गयी । इस तरह भारतीय टीम ने डे नाईट टेस्ट में 2-0 से श्रीलंका को रौंद दिया है ।

मैन ऑफ द मैच

श्री शेखर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।जहां पहली पारी में श्रेयस ने 98 गेंदों का सामना करके 92 रन बनाया था ।वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 87 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए थे उन्होंने 9 चौके जड़े थे।

मैन ऑफ द सीरीज

ऋषभ पंत को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया ।जहां ऋषभ पंत ने खेले गए दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में 185 रन 64.5 की औसत से बनाए थे ।

भारत की पहली पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी कर्त हुए भारतीय टीम ने 252 रन बनाये । जहाँ पहली पारी में श्रेयस की शानदार 92 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 252 रन बनाये ।

श्रीलंका की गैंदबाजी

श्रीलंका की ओर से एंबुलदेनिया ने 24 ओवर में 94 रन देकर तीन विकेट चटकाए जया विक्रमा ने 17 पॉइंट 1 ओवर में 81 रन देकर तीन विकेट लिए धनंजय डे सिल्वा को दो सफलता हाथ लगी लकमल ने एक विकेट लिया।

श्रीलंका की पारी

श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाये । डिकवेला ने 21 रन बनाए। 8 प्लेयर इकाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए ।

भारत की गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट चटकाए। वहीं अश्विन ने 30 रन देकर दो विकेट। मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट। अक्षर पटेल ने 5 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया।

भारत की दूसरी पारी

भारत की दूसरी पारी की बात की जाए तो भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 21 गेंदों का सामना करके 7 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 46 रन की पारी खेली। हनुमा विहारी ने 35 रन बनाए। श्रेयस ने 67 रन की पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 22 रन बनाए अश्विन 13 रन पर आउट हुए।

श्रीलंका की दूसरी पारी की गेंदबाजी

श्रीलंका की ओर से एंबुलदेनिया नितिन विकेट चटकाए वहीं जया विक्रमा ने 19 ओवर में 78 रन देकर चार विकेट लिए। फर्नांडो को एक सफलता तथा धनंजया डे सिल्वा को एक सफलता हाथ लगी।

श्रीलंका की दूसरी पारी

श्रीलंका की ओर से करनारत्ने ने 174 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके की मदद से 107 रन बनाए। कुशाल ने   54 रन की पारी खेली ।डिक्वेला ने 12 रन बनाए।

भारत की गेंदबाजी

भारत की ओर से जसवीर बुमराह ने 9 ओवर में 4 मेडन ओवर देकर 23 रन देकर तीन विकेट लिए ।रविचंद्रन अश्विन ने 55 रन देकर चार विकेट लिए। अक्षर पटेल ने दो विकेट रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट चटकाए।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here