भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन के खेल शुरू होने के साथ ही कुसल मेंडिस का विकेट अश्विन ने लिया, इसके बाद उन्होंने धनंजया ड सिल्वा का भी विकेट चटकाया । इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन का विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां अब रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 8 वे प्लेयर बन चुके हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप टेन प्लेयर की सूची
- मुरलीधरन ने 133 मैच में कुल 800 विकेट लिए हैं।
- शेन वार्न ने 145 मैचों में 708 विकेट चटकाए हैं।
- तीसरे पायदान पर एंडरसन है जिन्होंने 169 मैचों में 640 विकेट चटकाए हैं
- चौथे पायदान पर भरत कुंबले हैं जिन्होंने 132 मैचों में 619 विकेट हैं।
- पांचवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के मैच मैकग्राथ थे जिन्होंने 124 मैच में 563 विकेट लिए हैं।
- छठे पायदान पर स्टुअर्ट ब्रॉड है जिन्होंने 152 मैचों में 537 विकेट चटका है।
- सातवें पायदान पर कोर्टनी वॉल्श है जिन्होंने 132 मैचों में 519 विकेट लिए हैं।
- आठवें पायदान पर अब रविचंद्रन अश्विन ने जिन्होंने 86 मैचों में खबर लिखे जाने तक 440 विकेट पूरे कर चुके हैं।
- नौवें पायदान पर डेल स्टेन है जिन्होंने 93 मैचों में 439 विकेट चटकाए हैं।
- 10 वीं पायदान पर भारत के कपिल देव में जिन्होंने 136 मैचों में 434 विकेट चटकाए थे।
अश्विन का टेस्ट करियर
रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट करियर की बात कीजिए तो रविचंद्रन अश्विन खेले गए कुल 86 मैच की 162 पारियों में खबर लिखे जाने तक 440 विकेट चटका लिया है । जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट का रहा है। आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने कुल 30 बार 5 विकेट अपने नाम किया।
श्रीलंका के गिरे 35.4 ओवर में 4 विकेट
खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 137 रन पर चार विकेट खो दिए हैं। जहां श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने 0 रन पर, कुसल मेंडिस 54 रन, एंजेलो मैथ्यूज 1 रन पर धनंजय डे सिल्वा 4 रन पर आउट हो चुके है।
अश्विन गेंदबाजी दूसरी पारी में
रविचंद्रन अश्विन ने खबर लिखे जाने तक 13 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट रेट का है जहां उनका इकोनामी 3.10 का रहा है।
अश्विन की गेंदबाजी (पहली पारी)
रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 8 . 5 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लेने में सफल रहे थे।
भारत के दूसरे सबसे सफल स्पिनर
रेलवे के नीलकमल के उपरांत भारत के सबसे सफल स्पिनर की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन का नाम टॉप पर है। आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन से पहले भारत के अनिल कुंबले हैं जिन्होंने 619 विकेट 132 विकेट लिया है।







