13 मैच के बाद ऑरेंज कैप पर्पल कैप की सूची में खलबली, बटलर टॉप पर बरक़रार, चहल ने आवेश को पछाड़ा

0
132
views
After 13 matches, Orange Cap Purple Cap list in turmoil, Butler remains on top, Chahal beat Avesh
PC: Twitter

IPL 2022 के 13वें मैच की समाप्ति के उपरांत ऑरेंज कैप, पर्पल कैप की सूची में बड़ा बदलाव देखने मिला है। जहां आईपीएल के 13 वें मुकाबले में बेंगलुरु के विरुद्ध राजस्थान रॉयल के सलामी बल्लेबाज बटलर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए, 70 रनों की पारी खेली । इस 70 रनों की पारी खेलने के साथ ही बटलर  मजबूती के साथ ऑरेंज कैप की सूची में टॉप की अपनी पोजीशन बरकरार रखी है । बटलर ने कुल 3 मुकाबले में 205 रन  143.36 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं । वहीँ टॉप 3 में डुप्लेसिस ने भी एंट्री कर ली है ।

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज़ बटलर 205 रनों के साथ पहले स्थान पर है। ईशान किशन 135 रनों के साथ दूसरे पायदान पर है। तीसरे स्थान पर फाफ डू प्लेसी 122 रनों के साथ है। चौथे स्थान पर दीपक हुड्डा 119 रनों के साथ है। पांचवें पायदान पर दीप शिवम दुबे 109 रनों के साथ हैं।

पर्पल कैप की सूची

बेंगलुरु के खिलाफ 2 विकेट चटकाने वाले यजुवेंद्र चहल अब आवेश खान को पछाड़कर पर्पल कैप की सूची में दूसरे स्थान पर आ चुके हैं । चहल ने खेले गए कुल 3 मुकाबले में 7 विकेट चटकाए हैं। पर्पल कैप की रेस में उमेश यादव तीन मैचों में 8 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । दूसरे स्थान पर चहल आ गए हैं ।तीसरे पायदान पर आवेश खान है ,जिन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं ।चौथे स्थान पर राहुल चहर है जिन्होंने 6 विकेट लिए हैं पांचवें स्थान पर हंसरंगा है जिन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट चटकाए।

13 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
RR 3 2 1 4
KKR 3 2 1 4
GT 2 2 0 4
PBKS 3 2 1 4
LSG 3 2 1 4
RCB 3 2 1 4
DC 2 1 1 2
MI 2 0 2 0
CSK 3 0 3 0
SRH 2 0 2 0

 

हार के बाबजूद राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टॉप की पोजीशन बरक़रार राखी है । जहाँ राजस्थान नेशनदर खेल का प्रदर्शन किया है । दूसरे स्थान पर कोलकाता की टीम है । तीसरे स्थान पर गुजरात की टीम है । पंजाब की टीम चौथे स्थान पर है । लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर हैं । छठे स्थान पर बैंगलोर की टीम है । सातवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है । आठवें स्थान पर मुंबई की टीम है । नौवें स्थान पर चेन्नई की टीम है । दसवें स्थान पर SRH की टीम है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here