IPL2022: जीत के हीरो रहे कार्तिक ने कहा ” मैं अभी फिनिश नहीं हुआ”, कप्तान व विराट को नही इसे दिया जीत का श्रेय

0
109
views
IPL2022: Karthik, who was the hero of victory, said
PC: Twitter

आईपीएल 2022 के 13 वें मुकाबले में कार्तिक ने जो किया वह काबिले तारीफ था, जहां एक के बाद एक विकेट बैंगलोर के गिर रहे थे वहीं रन रेट का प्रेशर चरम पर था लेकिन कार्तिक के बल्ले ने कहा पिक्चर अभी बाकी है, और फिर जो बल्ले का गरजा है उसको देखकर राजस्थान के गेंदबाजों की हवा टाइट हो गई। आखिरी 25 मिनट में जो हुआ उसकी गवाह वाखेड़े की स्टेडियम बनी। राजस्थान द्वारा 169 रन के लक्ष्य को कार्तिक ने बौना कर दिया। जहां बैंगलोर ने  कार्तिक की नाबाद पारी 44 रनों की पारी की बदौलत 4 विकेट से मैच को जीत लिया तथा 2 महत्वपूर्ण अंक भी टीम ने अर्जित किए।

प्रेजेंटेशन पर जानिए कार्तिक ने क्या कहा

“मुझे लगता है कि मैंने इस साल अपने पिछले साल से ज्यादा प्रयास किया है और अपने साथ न्याय किया है ।पिछले साल और बेहतर मई कर सकता था लेकिन  जिस तरह से मैंने इस बार प्रशिक्षण लिया वह काफी बेहतर है । उस व्यक्ति को श्रेय देना चाहुगा जिसके साथ मैंने प्रशिक्षण लिया। मैं खुद से ये बात करता हूँ की हूं कि मैं अभी तक पूरा नहीं हुआ हूं।

12 के रन रेट से बैंगलोर को रन चाहिए थे ऐसी  स्थितियों के लिए मैंने खुद को ट्रैन किया है । शांत रहने और गेम को अंतिम तक ले जाने का प्रयास करता हूँ ।  मैंने अधिक से अधिक सफेद गेंद  क्रिकेट खेलने का प्रयास किया है जिससे मई और बेहतर हो सकू ।  मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में आपको पता होता है की किन गेंदबाज़ों पर आपको रन बटोरना है और आपको स्तिथि के अनुसार परिवर्तन लाने की डरकर होती है ।

कार्तिक का IPL में अबतक प्रदर्शन

कार्तिक की बात की जाये तो दिनेश कार्तिक ने खेले गए कुल 3 मैच में 90 रन बनाये हैं । जहाँ वो बेहतरीन फॉर्म में हैं । पहले भी मैच में कार्तिक की तारीफ कप्तान डुप्लेसिस कर चुके हैं । वही यह पारी सच में बेहद शानदार पारी थी जिसकी सभी RCB  फैंस  इंतज़ार कर रहे था ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here