IPL 2022: हार के बाबजूद राजस्थान की बादशाहत बरकरार, RCB की जीत से POINTS TABLE में उलटफेर, देखें

0
153
views
IPL 2022: Despite the defeat, Rajasthan's reign remains intact, RCB's victory changes the points table, see
PC: Twitter

आईपीएल 2022 के 13वें मुकाबले में लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी राजस्थान रॉयल्स को बैंगलोर ने 4 विकेट से रौंदकर प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया है।  इस मैच के नतीजे के बावजूद पॉइंट्स टेबल की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर बरकरार है ।वही आखिरी तीन टीमों की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग हैदराबाद और मुंबई आखिरी पायदान ऊपर बनी हुई है . इसी  बीच पॉइंट्स टेबल में  समीकरणों में बेंगलुरु के जीतने के बाद उथल पुथल मचा है। इसकी जानकारी आगे दी गई है।

प्वाइंट्स टेबल

पहले पायदान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 अंकों के साथ है दूसरे स्थान पर कोलकाता टीम 4 अंकों के साथ है तीसरे पायदान पर गुजरात टाइटंस की टीम 4 अंकों के साथ है। पंजाब की टीम चौथे पायदान पर है । लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर है ।बेंगलुरु से जीत के बाद अब खेले गए कुल 3 मैचों में दो जीत दर्ज कर चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स को पकड़ते हुए छठे स्थान पर आ गई है। इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स , गुजरात टाइटंस दिल्ली कैपिटल्स और  बेंगलुरु के चार चार अंक हैं।

13 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
RR 3 2 1 4
KKR 3 2 1 4
GT 2 2 0 4
PBKS 3 2 1 4
LSG 3 2 1 4
RCB 3 2 1 4
DC 2 1 1 2
MI 2 0 2 0
CSK 3 0 3 0
SRH 2 0 2 0

 

आखरी की तीन टीमें

आखिरी टीमों की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस आठवें पायदान पर ,नौवें पायदान पर चेन्नई सुपर किंग और दसवें पायदान पर सनराइज हैदराबाद की टीम है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और हैदराबाद की टीमों ने अपना खाता तक नही खोला है।

राजस्थान के विजय रथ को बैंगलोर ने रोका

आईपीएल के 13 वें मैच में राजस्थान ने जीता हुआ मैच गवाया, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 169/3 रन बनाए, जिसमें की बटलर ने 47 गेंद पर 70 रन बनाए, हेटमेयर ने 31 गेंद पर 42 रन ठोके। जिसके जवाब में  बैंगलोर ने 19.1 ओवर में 173/6 रन बनाकर मैच को जीत लिया। नायक रहे कार्तिक जिन्होंने 23 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली, वहीं शाहबाज ने 26 गेंद पर 45 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here