कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय टीम की औपचारिक घोषणा कर दी है। जहाँ इस टीम में आईपीएल स्टार्स की भरमार है। वहीँ आपको बता दें कि टीम का कप्तान मनीष पांडे को बनाया गया है।
टीम में स्टार प्लेयर्स की भरमार
गौरतलब है कि टीम में तिहरा शतक जड़ चुके करुण नायर, मयंक अग्रवाल, देवदत्त , प्रसिद्द कृष्णा, श्रेयस गोपाल चमकते सितारों में से हैं। BCCI ने रणजी ट्रॉफी के शुरू होने की घोषणा कर दी है।
🚨Manish Pandey will lead the squad of 20 in our Ranji Trophy Campaign!
Wishing the team all success in their hunt for Karnataka’s 9th Ranji title 💪#KSCA #Karnataka #RanjiTrophy #BCCI #DomesticCricket pic.twitter.com/YfPMPlU6b6
— KSCAOfficial (@kscaofficial1) February 8, 2022
यही वह ट्रॉफी है जहाँ से युवा टैलेंट उभरकर आते हैं और टीम इंडिया की जर्सी पहनने के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हैं। हालाकिं यह सीरीज आईपीएल के मेगा ऑक्शन के बाद होगी इसलिए इनपर श्रृंखला के प्रदर्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्लेयर्स अपनी छाप छोड़ने के लिए आतुर ज़रूर होंगे।
9वी बार जीत के इरादे से उतरेगी टीम कर्णाटक
इस वर्ष होने वाले रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से मनीष पांडे कप्तान की भूमिका में होंगे वही अपने नौवें खिताब के लिए कर्नाटक की टीम पूरे दिलो जान से मैच खेलते नजर आएगी दूसरी ओर केएससीए के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुभकामना दी गई।
कोच येरे गौड़ ने दिया बयान
कोच येरे गौड़ ने स्टारस्पोर्ट्स से मुखातिब होते हुए बयान जारी करते हुए कहा कि हमें अच्छे खेल का प्रदर्शन करना होगा जहां ग्रुप स्टेज से लेकर नॉकआउट सीरीज के मैचों को हम एक एक कर कर देख कर जीत हासिल कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी टीम को हल्के में आने की कोशिश नहीं करेंगे वहीं कर्नाटक की टीम अपने नौवें टाइटल के लिए मैदान पर उतरेगें । टीम की अगुवाई मनीष पांडे करेंगे ।वही सम्राट उप कप्तान की भूमिका में रहेंगे ।नॉक नॉक आउट मैसेज ग्रुप लीग मैचेज के मैच हमारे लिए बेहद जरूरी रहेंगे ।हर मैच स्कोर एक समय में हम लेकर अपनी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे।
कर्नाटक रणजी टीम:Karnataka announce 20-member squad)
मनीष पांडे (कप्तान), समर्थ आर (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, देवदत्त पडिक्कल, सुचित जे, केसी करियप्पा, शरथ श्रीनिवास (विकेटकीपर), सिद्धार्थ केवी, निश्चल डी, अनीश्वर गौतम, शुभांग हेगड़े, के गौतम, श्रेयस गोपाल,,शरथ बीआर, प्रसिद्ध कृष्णा, रोनित मोरे, वेंकटेश एम, व्यशाक वी, विद्याधर पाटिल







