आईपीएल 2022 में शिरकत कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स आजकल अपनी ट्वीट के माध्यम से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं ।जहां लखनऊ जायंट्स का उनके कप्तान लोकेश राहुल पर किया गया ट्वीट उन पर ही भारी पड़ रहा है। जहां ट्वीट में पुष्पा स्टाइल में लखनऊ जायंट्स ने ट्विटर हैंडल से लिखा कि “केएल राहुल झुकेगा नहीं” इस पर फैन्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर की है जोकि अपने आप में बेहद दिलचस्प एवं रोचक है।
गौरतलब है कि इस साल आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 एवं 13 फरवरी को होने जा रहा है जहां लखनऊ सुपर जेंट्स की ओर से 3 प्लेयर्स को पहले ही टीम में सम्मिलित किया गया जिसमें कि लोकेश राहुल लखनऊ जैसे कप्तानों के वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारत के बेहतरीन युवा स्पिनर बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है।
इस ट्वीट पर फैन्स जमकर ले रहे मज़े
Jhukega Nahi. 😉🔥#KLRahul #Pushpa #LucknowSuperGiants pic.twitter.com/QlxedAbv5i
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) February 8, 2022
लखनऊ सुपर जायंट्स के टि्वटर हैंडल से एक पोस्ट डाली गई जहां पर लिखा गया केएल राहुल झुकेगा नहीं इसके उपरांत फैन्स ने जमकर ट्रोलिंग शुरू की ,कुछ ने सकारात्मक रवैया से इस पर अपनी टिप्पणी की ओर कुछ लोगों ने मजे के अंदाज में अपनी टिप्पणी लिखी।
एक फैन ने लिखा दुनिया झुकती है झुकाने वाला चाहिए। जहाँ फैन्स ने कोहली और राहुल की एक साथ फोटो साझा की।
एक फैन ने विराट की पुष्पा स्टाइल की फोटो डाल कर लिखा इनसे बेटर नहीं
एक फैन्स ने लिखा झुकेगा नहीं टूक टूक करेगा।
एक फैन ने बाउंसर पर डक करते हुए राहुल की फोटो साझा की और लिखा झुक गया।
आईपीएल में लोकेश राहुल का रिकॉर्ड
आईपीएल में कुल 94 मैच में 3273 रन बनाये हैं । जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 132 रन का रहा है । जहाँ उनका औसत 47.4 का है । वहीँ लोकेश राहुल का स्ट्राइक रेट 136.3 का रहा है । लोकेश राहुल ने 2 शतक और 27 अर्ध शतक आईपीएल में जड़े हैं । लोकेश राहुल ने कुल 282 चौके और 134 छक्के जड़े हैं ।
लोकेश राहुल ने बतौर विकेटकीपर कुल 50 कैच और 5 स्टंप किये हैं । जहाँ पिछले सीजन में लोकेश ने 13 मैच में 626 रन 62 की औसत से बनाये थे जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 98 रन रहा ।
साल 2022 में अब 590 प्लेयर्स को नीलामी लिस्ट में शामिल किया गया है। आपको बता दें की कुल 10 टीमों ने कुल 33 खिलाड़ियों पहले ही रिटेन कर लिया है जहाँ बाकि जगहों के लिए आईपीएल मेगा ऑक्शन में प्लेयर का भाग्य का फैसला होगा 12 और 13 फरवरी को होगा ।







