IND vs WI: दूसरे वनडे मैच में उतरने के साथ कोहली करेगें विराट रिकॉर्ड अपने नाम, सचिन-धोनी के स्पेशल क्लब में होंगे शामिल

0
103
views
IND vs WI: Virat Kohli will record his name as he enters the second ODI, will be included in the special club of Sachin-Dhoni
IND vs WI: दूसरे वनडे मैच में उतरने के साथ कोहली करेगें विराट रिकॉर्ड अपने नाम, सचिन-धोनी के स्पेशल क्लब में होंगे शामिल PC: BCCI/Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे मुकाबलें में विराट कोहली अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम करने वाले हैं। जहाँ मैदान पर उतने के साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल क्लब में शामिल हो जायेगें।

सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

एक और जीत के साथ भारतीय टीम ये सीरीज पर कब्ज़ा करती नज़र आयेगीं। लोकेश राहुल की वापसी के बर्फ ईशान किशन को आराम मिल सकता है। बाकी की प्लेइंग XI में पुराने ही रहेगी। भारतीय टीम अगर वेस्टइंडीज को दुसरा मुकाबला में मात दे देती है तो भारतीय टीम की यह पहली जीत सीरीज जीत होगी इस साल की।

विराट अपने नाम कर सकते हैं यह रिकॉर्ड

घरेलू मैदान पर कोहली ने कुल 99 वनडे मैच खेले हैं ।जहां पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में यह विराट कोहली की भारतीय सरजमीं पर 100 वीं इंटरनेशनल एकदिवसीय मैच होगा ।वही ऐसा करने वाले विराट  पांचवें भारतीय प्लेयर बन जाएंगे। इससे पहले भारतीय सरजमीं पर 100 वनडे खेलने का गौरव सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन तथा भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने  उपलब्धि हासिल की थी । वहीं विराट कोहली कैसे पांचवें खिलाड़ी होंगे जो भी यह कारनामा करेगें।

भारतीय सरजमीं पर 100 वनडे मैच खेलने का गौरव

भारतीय सरजमीन पर सर्वाधिक मैच खेलने वाले भारतीय प्लेयर सचिन तेंदुलकर हैं। जहाँ सचिन ने कुल 164 मैच खेले हैं।

दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जहाँ धोनी ने कुल 127 मैच भारतीय सरजमीं पर खेले हैं।

तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जिन्होंने भारतीय सरजमीं पर कुल 113 वनडे मैच खेलने का गौरव प्राप्त किया है ।

चौथे पायदान पर बाएं हाथ के पूर्व ऑलराउंडर बल्लेबाज एवं गेंदबाज युवराज सिंह हैं जिन्होंने 108 मैच खेले हैं।

पहले मैच में 8 रन की पारी से टुटा था सचिन का रिकॉर्ड

पहले मैच में विराट ने 8 रन बनाए थे, जहाँ उन्होंने घरेलु मैदान पर 99 मैच में 5000 रन का आंकड़ा वनडे मैच में प्राप्त किया। वहीँ सचिन ने घरेलु मैदा। पर वनडे में 5000 रन बनाने के लिए 112 पारियां ली थी, वहीँ इस रिकॉर्ड को विराट ने अपने नाम पिछले मैच में किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here