IND vs WI: टीम इंडिया का ये खतरनाक बल्लेबाज़ करेगा टीम इंडिया के छठे गेंदबाज़ की कमी पूरी

0
78
views
IND vs WI: This dangerous batsman of Team India will fulfill the lack of sixth bowler of Team India
IND vs WI: टीम इंडिया का ये खतरनाक बल्लेबाज़ करेगा टीम इंडिया के छठे गेंदबाज़ की कमी पूरी PC: BCCI/Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में 9 फरवरी को खेला जाएगा। जहाँ मुम्बई इंडियंस में अपने दमखम दिखने के सिलेक्टर को टीम में लेने के लिए विवश करने वाले हरफनमौला प्लेयर सूर्यकुमार ने टीम इंडिया में नंबर 4 की जगह पक्की कर ली है। जहां मध्यक्रम में सूर्यकुमार पहले ही अपना लोहा मनवा चुके हैं। वहीँ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने कहा कि अगर टीम इंडिया को जरूरत होगी तो मैं छठे गेंदबाज़ की भूमिका भी पूरी कर सकता हूँ।

सूर्यकुमार ने जाहिर की मंशा

सूर्यकुमार ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किया कि वह नेट पर प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाज़ी भी करते हैं और जब टीम को जरूरत पड़ी तो वह बतौर छठे गेंदबाज़ के विकल्प के रूप में भरतीय टीम में वैरायटी ला सकते हैं। वहीँ टीम को अगर जरूरत हुई तो मैं जरूर बतौर गेंदबाज़ भी टीम के हित में गेंदबाज़ी भी कर सकता हूं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बिखेर चुके हैं गेंदबाज़ी में भी जलवा

फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात की जाये तो सूर्यकुमार ने खेले गए कुल 77 फर्स्ट क्लास क्रिकेट की कुल 50 परियों में से 24 विकेट चटकाए हैं। वहीँ डोमेस्टिक टी20 मुकाबलें में उनके नाम 6 विकेट दर्ज हैं।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्य कुमार के आंकड़े

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच की बात करें तो सूर्यकुमार ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन बनाये थे, जिसमें 5 चौके और छक्के शामिल हैं ।सूर्यकुमार ने वनडे में कुल  5 मैचों में 65.66 की औसत से शानदार 197 रन बनाए हैं । वहीँ सूर्यकुमार के टी 20 फिगर की बात करें तो  सूर्यकुमार ने  खेले गए कुल 11 टी20 में सूर्यकुमार के नाम 244 रन हैं ।

बेहतरीन फील्डर

सूर्यकुमार ना केवल बल्लेबाज़ वह एक काबिल फील्डर भी हैं । जहाँ अच्छी कैच और फील्डर के मुरीद भारत के पूर्व प्लेयर मोहम्मद कैफ भी हैं । वहीँ आपको बता दें की सूर्यकुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले बाकि बचे दोनों मैचों का हिस्सा होंगे । जहाँ वह मध्य लोअर आर्डर में कप्तान रोहित शर्मा की पहली पसंद हैं लिहाजा इस सीरीज में वह भारतीय एकादश का हिस्सा जरूर रहेगें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here