
कार्लोस ब्राथवेट के घर नन्ही परी आयी है । जहाँ इस बात की सुचना कार्लोस ने सोशल मीडिया पर दी जहाँ इसमें उपरांत उन्होंने एक खास वजह के बाद अपनी बेटी का नाम भारत के क्रिकेट ग्राउंड के नाम पर रख दिया था जिसकी चर्चा सभी ओर हो रही है। वहीँ इसके पीछे पुराना एक खास वजह छुपा है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
3 अप्रैल 2016 में रचा गया इतिहास
ये वही दिन है जब इतिहास के पन्नों पर कार्लोस अमर हो गए हैं। जहाँ उनके कारनामो को पूरा वेस्टइंडीज और विश्व क्रिकेट के अस्तित्व तक याद करेगी। ऐसा शायद ही इतिहास में हुआ है और शायद ही कभी दोहराया जायेगा। इस दिन ही कार्लोस ने बेन स्टोक्स की गेंद पर लगातार चार छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना था। लेकिन इससे क्या है उनकी बेटी के नामकरण का सम्बन्ध आगे चर्चा विस्तार से जानिए ।
ईडन गार्डन के नाम पर रखा अपनी बेटी का नाम
Eden Rose Brathwaite
2/6/22 pic.twitter.com/YeYhLxZQWG— Carlos Brathwaite (@CRBrathwaite26) February 7, 2022
गौरतलब है कि कार्लोस ने ईडन गार्डन में ही चार छक्के के साथ शानदार जीत वेस्टइंडीज को दिलाई, जहाँ उन्होंने इस यादगार ग्राउंड के नाम पर अपनी पुत्री का नाम ईडन रोज ब्राथवेट रखा। जहाँ उन्होंने लिखा रेमेम्बर द नेम ।
ऐसे बदल दिया था कार्लोस ब्राथवेट ने माहौल
गौरतलब है कि कार्लोस ने आखिरी ओवर की 6 गेंद पर 21 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जहाँ उन्होंने बेन स्टोक्स के आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ 4 छक्का जड़कर मैच को वेस्टइंडीज के झोली में दाल दिया। कार्लोस उस मैच में 14 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। जहाँ उन्होंने इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पारी में एक चौके के साथ 4 गगनचुम्बी छक्का जड़ा।
वहीँ इस मैच में सैम्युएल नाबाद 85 रन बनाकर रहे जहाँ उन्होंने महज 66 गेंद पर 85 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और कार्लोस का साथ दिया। वहीँ टी20 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 156 रनों की दरकार थी। जहाँ इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 155 रनों की पारी खेली। उस मैच में ब्रावो और ब्रैथवेट ने तीन तीन विकेट चटकाए थे। इस लोहाज से भारत का ग्राउंड उनके लिए बेहद खास रहा जिसकी वजह से उन्होंने अपनी बेटी का नाम ईडन गार्डन मैदान पर रखा।






