
क्रिकेट का महाकुम्भ जल्द ही शुरू होने जा रहा है। जहाँ आईपीएल सीजन 15 का मेगा ऑक्शन जल्द ही शुरू किया जायेगा। जहाँ आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की डेट 12 और 13 फरवरी दी गई है। वहीँ आपको बता दें कि कुल 500 से अधिक प्लेयर इस रेस का हिस्सा होंगे। वहीँ कुछ प्लेयर्स ऐसे भी होंगे जो इस ऑक्शन में शामिल तो होंगे लेकिन उन्हें शायद ख़रीदार नहीं मिले। वहीँ देखना दिलचस्प होगा की कौन कौन से प्लेयर अनसोल्ड रहते हैं। आईपीएल ऑक्शन में 590 खिलाड़ी शामिल हैं, इसमें से 370 खिलाड़ी भारतीय हैं।वहीँ सोशल मीडिया में सर्वे के अनुसार ये लिस्ट साझा की जा रहीं है जिसके अनुसार संभवतः इन प्लेयर को जगह शायद टीम में ना मिले। उनके हालिया प्रदर्शन और क्रिकेट से लंबे समय दूर रहना मुख्य वजह बताई जा रही है।
देखें संभावित XI जो रह सकते हैं इस आईपीएल 2022 में अनसोल्ड(IPL Mega Auction: Check Out 14 Possible Players Who Will Be Unsold In This 2022)
पुजारा
श्रीसंत
हनुमा विहारी
जेम्स विंसी
क्लासेन
बेन कटिंग
असलंका
रूथेरफोर्ड
कॉट्रेल
गुप्टिल
फिंच
मुस्फिकुर रहीम
मैथ्यू वेड
आदिल रशीद
राहुल शर्मा
पिछले साल अनसोल्ड रहे प्लेयर पर एक नज़र
आपको बता दें की ऐसे तो कई प्लेयर अनसोल्ड रहे लेकिन उनमें जो नाम जाना पहचाना है उनमें से आदिल रशीद, राहुल शर्मा, कुशल परेरा, ईश सोढ़ी, अंकित राजपूत, संदीप, रोवमान पॉवेल , शॉन मार्श, रोवमैन पॉवेल ,कोरी एंडरसन, डेवोन कॉनवे ,डैरेन ब्रावो , वैन डेर डूसन, मार्टिन गुप्टिल, वरुण आरोन, मोहित शर्मा, ओशन थॉमस , थिसारा परेरा अदि ऐसे कई नाम हैं जो की अनसोल्ड पिछले सीजन में रहे ।आईपीएल 2022 की नीलामी में मुश्किल से 3 दिनों का समय रह गया है । जहाँ सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें अपनी-अपनी टीमों की संरचना के लिए टीमों को सेलेक्ट कर लिया है ।आईपीएल की सभी टीमों के कोच, मेंटर व कप्तानों के दिमाग में अभी से ही एक ही बात होगी कि कैसे अपनी टीम की संरचना को मौजबूती देने के लिए खिलाड़ियों को शामिल किया जाए और किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाए।
दो नई टीमों पर होगी नज़र
इस वर्ष अहमदाबाद और लखनऊ की टीम इस आईपीएल 2022 का हिस्सा होंगी वहीँ लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद की टीम की संरचना पर सभी टीमों की निगाहें टिकी होंगी । जहाँ लोकेश राहुल लखनऊ और हार्दिक अहमदाबाद टीम के कप्तान नियुक्त किये गए हैं ।






