
भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला एंटीगुआ के मैदान पर खेला गया। जहां भारतीय टीम यश धूल की अगुवाई में इंग्लैंड के विरुद्ध खेलती नजर आई। गौरतलब है कि भारतीय टीम पांचवी दफा वर्ल्ड कप पर कब्जा करने मैदान पर उतरी है। वहीं टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को गेंदबाजों के लिए आमंत्रित किया। भारत के तेज गेंदबाज रवि कुमार तथा राज बावा ने कहर बरपाते हुए इंग्लैंड की टीम को 189 रन पर समेट दिया। वहीं राज बावा ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। जिसकी चर्चा चारों ओर हो रहीं हैं।
राज बावा ने किया यह रिकॉर्ड अपने नाम
Ladies & gentlemen, you’re looking at the first 🇮🇳 to take a 5️⃣-wicket haul in the ICC #U19CWC!
Describe Raj Bawa’s spell from #ENGvIND in just one word.#BelieveInBlue #TeamIndia #U19CWC2022 #FutureStars #U19CWCFinal pic.twitter.com/RfiCHSnGWK
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 5, 2022
राज बावा ने 9.5 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जहां वह वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ओर से ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले किसी भी फाइनल मैच में अंडर 19 विश्व कप में भारत की ओर से 5 विकेट नहीं लिए गए थे।
वहीं राज बावा द्वारा लिया गया 31 रन पर 5 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है किसी भी गेंदबाज काअंडर 19 विश्व कप फाइनल मुकाबले में।
राज बावा द्वारा लिया गया 5 विकेट
1)राज ने जॉर्ज थॉमस जो की सलामी बल्लेबाज थे उन्हें 27 रन के निजी स्कोर पर कप्तान यश के हाथों कैच आउट करवाया।
2) राज बावा ने विल लक्स्टन को 4 रन के स्कोर पर दिनेश बना विकेटकीपर के हाथों कैच करवाया।
3) राज ने जॉर्ज बेल को 0 रन पर विकेटकीपर दिनेश के हाथों कैच आउट करवाया।
4) राज बावा ने रेहान अहमद को 10 रन के स्कोर पर कुशाल के हाथों कैच कराया।
5) राज बावा ने जोशनू को दिनेश बाना के हाथों कैच आउट करवाकर अपना पांचवा विकेट हासिल कर रचा इतिहास ।
भारत vs इंग्लैंड हेड तो हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 49 मैचों में भारत ने 37 और इंग्लैंड की टीम ने 11 मैच में जीत दर्ज की है। वहीं अगर आखिरी तीन मैचों की बात की जाए तो इंग्लैंड ने आखिरी तीनों मैच में जीत हासिल की है।
वर्ल्डकप अंडर 19 में भारत vs इंग्लैंड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप अंडर 19 में कुल 8 मुकाबलों में भारत ने कुल 6 मैचों में जीत दर्ज की है वहीँ इंग्लैंड की टीम को 2 मैच में सफलता मिली है ।






