
भारत और इंग्लैंड के ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से रौंदकर पांचवीं बार खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ रवि और राज ने कहर बरपाया । जहाँ राज बावा ने कुल 5 विकेट लिया और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया वहीँ रवि ने 4 विकेट चटकाए ।दोनों प्लेयर ने मिलकर कुल 9 विकेट चटकाए ।इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 47.4 ओवर में प्राप्त कर इतिहास रच दिया है ।
दिनेश ने लगातार दो गेंद पर छक्का लगाकर फाइनल मैच में दिला दी धोनी की याद
CHAMPIONS !!!!! Yessssss 🇮🇳 #ChakdeIndia #U19CWC pic.twitter.com/jI6twjuEMS
— ✨ (@Kourageous7) February 5, 2022
भारतीय पूर्व कप्तान धोनी ने साल 2011 में जहाँ कुलसेकरा की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी । वहीँ दिनेश बाना ने भी 48 वें ओवर में लगातार दो गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को 5 वीं बार अंडर 19 विश्व कप जीतने का सपना को सच कर दिखाया है । दिनेश बाना ने 5 गेंद में 2 छक्के लगातार 13 रन पुरे किये और जीत भारत की झोली में दाल दी ।
इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी
A fantastic performance througout in the #U19CWC 2022 🔝 🏆
Congratulations #BoysInBlue 👏 👏#INDvENG pic.twitter.com/c8vEBAsHop
— BCCI (@BCCI) February 5, 2022
इंग्लैंड की ओर से जेम्स रियू ने सर्वाधिक 95 रन बनाए। एक समय इंग्लैंड के 7 विकेट महज 91 रन पर गिर गए थे ।वहीं, भारत की ओर से राज बावा ने 5 और रवि कुमार ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। बल्लेबाज़ी की बात करें तो भारत की ओर से निशांत सिंधू 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शेख रशीद ने भी 50 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर के इतिहास रच दिया है ।
भारत ने रचा इतिहास
अंदर 19 विश्व कप में भारतीय टीम कुल 8 बार प्रवेश कर चुकी है वहीँ यह पांचवीं दफा भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है । इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार विश्व कप पर कब्ज़ा जमाया है । वहीँ यह साफ़ है की अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम का दबदबा साफ है इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है। भारतीय टीम ने शुरू से लेकर आखिरी तक एक भी मैच ना हरने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है जहाँ ग्रुप स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल में भारतीय टीम विजयी रथ पर सवार रही ।






