U19 WC Final: कौशल तांबे का एक हाथ से लिया गया वो कैच जिसने पलट दिया पुरे मैच का समीकरण, वीडियो हुआ वायरल

0
136
views
U19 WC Final: Kaushal Tambe's one-handed catch that overturned the equation of the entire match, video went viral
U19 WC Final: कौशल तांबे का एक हाथ से लिया गया वो कैच जिसने पलट दिया पुरे मैच का समीकरण, वीडियो हुआ वायरल PC: Star Sports/Social Media

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को अंडर-19 विश्व फाइनल मैच में  4 विकेट से हराकर इतिहास रचते हुए जीत का पंच लगाया है । पहले गेंदबाज़ से फिर फील्डिंग और फिर बल्लेबाज़ी , हर छोर पर भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखा। इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य दिया । जिस लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से जेम्स रियू ने शानदार 95 रन की बेहतरीन पारी खेली।

एक समय इंग्लैंड ने अपने 91 रन पर अपने सात विकेट गंवा चुकी थी लेकिन फिर जेम्स रियू और जेम्स सेल्स ने मिलकर पारी को संभाते हुए और आठवें विकेट के लिए 93 रन जोड़कर इंग्लैंड की टीम को संकट से उबारा। दोनों इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने साझेदारी निभाते हुए इंग्लैंड का स्कोर 184 रन तक पहुंचा दिया था।

कौशल तांबे ने पकड़ी विश्व कप की सबसे शानदार कैच

44वें ओवर में रवि कुमार की पहली ही गेंद पर रियू ने ड्राइव लगते हुए ऊंचा शॉट खेला, जो सीधे बाउंड्री पर खड़े चुस्त और मुस्तैद कौशल तांबे के पास पहुंची।

बाउंड्री पर कौशल तांबे ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। इसके बाद तांबे ने हवा में छलांग लगाकर गेंद को एक हाथ से  लपका। ताम्बे भाग्यशाली रहे जहाँ उन्होंने इस कैच को जकड लिया । यह शानदार  कैच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी खूब सरहाना की जा रही है ।

जेम्स रियू अगर मैदान पर टिक जाते तो वह अपनी आतिशी बल्लेबाज़ी से  टीम इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार ले कर जा सकते थे और भारतीय टीम पर स्कोर बोर्ड का दवाब बन सकता था और भारतीय बल्लेबाज़ों को  मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता था लेकिन उस कैच ने पूरा समीकरण ही बदल दिया और टीम इंडिया 200 के अंदर इंग्लैंड को रोकने में सफल रही । भारत के स्टार गेंदबाज़ राज बावा ने  पांच विकेट और रवि कुमार के चार विकेट ने  इंग्लैंड को 189 रन पर समेत दिया। इसके उपरांत बल्लेबाज़ी में शेख रशीद और निशांत सिंधू ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अर्ध शतक जमकर टीम इंडिया की जीत पक्की कर दी वहीँ दिनेश बाना ने लगातार 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here