AUS vs BAN:  बिना “बेल्स” के विकेट के साथ खेला गाया वर्ल्ड कप का मैच, वीडियो हुआ वायरल, जानिए वजह

0
151
views
AUS vs BAN: World Cup match played with the wicket without
PC: ICC/Twitter

आइसीसी वूमेन वर्ल्ड कप 2022 का 25वां मुकाबला बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वेलिग्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां यह मैच बिना बेल्स के विकेट के खेला जा रहा है ,वहीं यह पहली बार हुआ जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिना बेल्स के क्रिकेट खेला गया है। आगे बात करते हैं इसकी बड़ी वजह की जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

video: वेलिंग्टन के मैदान पर तेज हवा बनी वजह

 

गौरतलब है की जीत के रथ पर सवार ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीम आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप के 25 मैच में आमने-सामने हुई, जहां वेलिंगटन के मैदान पर मौसम ने मैच का साथ नहीं दिया ।वही मैच को 43 ओवर तक सीमित करना पड़ा। तेज हवा की वजह से विकेट पर बेल्स थम नहीं रहे थे ,जिसकी वजह से अंपायर द्वारा यह बड़ा निर्णय लिया जहाँ मैच बिना बेल्स के खेलने की अनुमति अंपायर और थर्ड अंपायर द्वारा टीम को दी गई।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर लिया पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जहां अब बांग्लादेश के साथ औपचारिक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 43 ओवर में 135 रन बना पाई ।बांग्लादेश की ओर से लता मंडल ने 33 रन की पारी खेली ,वहीं अख्तर ने 24 रनों का योगदान दिया ।ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोनासेन और गार्डनर ने दो दो विकेट चटकाए ।

बांग्लादेश पहले ही हो चुकी है सेमीफाइनल से बाहर

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 के अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया टीम छह मैच में 12 अंक हासिल कर टॉपर बनी हुई है। वहीं बांग्लादेश की टीम 5 मैचों में 2 अंक के साथ सातवें पायदान पर है ।वही पहले ही बांग्लदेश का सेमीफाइनल का सपना टूट चुका है ।ऑस्ट्रेलिया की टीम इस जीत के साथ 14 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर रहना चाहेगी।

विजय रथ पर सवार ऑस्ट्रेलिया की टीम

वर्ल्ड कप 2022 के प्वाइंट्स टेबल में आस्ट्रेलियाई टीम इस मैच से पहले छह मैच में छह जीत के साथ 12 अंक के साथ टॉप पर  बनी हुई है ।वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वर्ष ICC वर्ल्ड कप 2022  में सेमिफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी है , वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 9 अंकों के साथ दूसरी ऐसी टीम बनी जो कि सेमीफाइनल में प्रवेश पा चुकी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here