पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है जो कि रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है ।जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 391 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 268 रन बना पाई ।
वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 227 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। वही जीत के लिए पाकिस्तान को 351 रनों की दरकार थी। वहीं लक्ष्य पीछा करते हुए पाकिस्तान के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने 73 रन बना लिए हैं और दोनों मैदान के बीच में मौजूद हैं ।वहीं अब कप्तान कमिंग्स का डिक्लेअर करने का फैसला उन पर भारी पड़ने लगा है आगे खबर विस्तार से।
ऑस्ट्रेलिया ने दिया 351 रनों का लक्ष्य, भारी पड़ा दांव
A declaration brings forward Pakistan’s batting show and we are set to bat our way into Day 5. All set!#BoysReadyHain l #PAKvAUS pic.twitter.com/6ZHKO87Cf1
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 24, 2022
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी के आधार पर पाकिस्तान को 351 रनों का लक्ष्य दिया ,जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 73 रन बना लिए हैं। वही पांचवें और आखिरी दिन का मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है ।आपको बता दें कि पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 73 रन बना लिए हैं।
वही आखरी दिन पाकिस्तान को जीतने के लिए 278 रनों की दरकार होगी निश्चित तौर पर यह डिक्लेरेशन का निर्णय ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ने लगा है, जहां पहले 2 मैच ड्रा हो गए हैं ।वहीं अंतिम और निर्णायक टेस्ट मैच पर अब पाकिस्तानी टीम का पल्ला भारी लगने लगा है।
पाकिस्तान की ओपनर जोड़ी
Slammed by @imabd28 👏🏼👏🏼#BoysReadyHain l #PAKvAUS pic.twitter.com/yA2kcvJhlf
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 24, 2022
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओपन और जोड़ी अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान पर 73 रन तक पहुंचा दिया है . इमाम उल हक ने 42 और अब्दुल्लाह शफीक ने 27 रन की बेहतरीन पारी खेली है ,जहां दोनों ही बल्लेबाज फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
निर्णायक हो सकता है आखरी दिन
ऑस्ट्रेलिया से मिले 351 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने बिना किसी नुकसान के 73 रन बना लिए हैं ।वही आखरी दिन कुल 90 ओवर फेंके जाने हैं ।पाकिस्तान की टीम जरूर कोशिश करेगी कि इस मैच जीता जाये जहाँ 278 रनों की दरकार है और पाकिस्तान के अधिकतम प्लेयर फॉर्म में नजर आ रहे हैं देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी और निर्णायक दिन में कौन सी टीम बाजी जीती है।
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 391 रन बनाए, जहां उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 91 रन की पारी खेली, वहीं स्टीव स्मिथ ने 59 रन बनाए ग्रीन ने 79 रनों का योगदान दिया तथा एलेक्स केरी ने 67 रन बनाए।
पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट नसीम शाह ने 4 विकेट तथा अनुमान अली और साजिद खान ने एक-एक विकेट लिए।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी पहली पारी
पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में 28 रन बनाए गए जिसमें कि सर्वाधिक रन शफीक ने बनाया ।शफीक ने 8 रनों की पारी खेली वहीं बाबर आजम ने 67 रन का योगदान दिया ,अजहर अली ने 78 रन बनाए।ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात की जाए तो कमिंग्स ने 5 विकेट चटकाए वहीं स्टार को चार सफलता मिली।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 227 रनों पर पारी को घोषित किया ।जहां ख्वाजा ने नाबाद 104 रनों की पारी खेली। वहीं ख्वाजा ने 51 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह आफरीदी ने एक नसीम शाह ने 1 तथा नौमान अली ने 1 विकेट लिए।







