आईपीएल 2022 उद्घाटन मैच से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी को छोड़ जडेजा को इसका उत्तराधिकारी बना कर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है। जहां क्रिकेट जगत में बतौर कप्तान अपनी छाप छोड़ने वाले धोनी अब कप्तानी के कार्यभार से निकल चुके हैं। वहीं चार बार सीएसके को चैंपियन बनने वाले धोनी अब केवल विकेटकीपर बल्लेबाज़ की भूमिका में दिखाई देगें। वहीं रविंद्र जडेजा ने कप्तान बनने के बाद सोशल मीडिया पर भावुक बयान साझा किया है।
रविंद्र जडेजा ने कप्तान बनने के बाद साझा की दिल की बात
📹 First reactions from the Man himself!#ThalaivanIrukindran 🦁💛 @imjadeja pic.twitter.com/OqPVIN3utS
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2022
रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी मिलने के उपरांत कहा कि वह काफी खुश हैं और वह अच्छा महसूस कर रहे हैं ।उन्हें यह पद को अच्छी तरह से संभालना होगा ।माही भाई ने जो बड़ी विरासत बनाई है उसे उन्हें आगे ले जाने की दरकार होगी ।वहीं उन्होंने यह भी कहा उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनके साथ अभी भी टीम में महेंद्र सिंह धोनी “माही भाई हैं” अगर उन्हें कोई भी सवाल होगा तो वह उनके पास जा सकते हैं, वह थे और वह यही है।
आईपीएल में सीएसके के अब तक के कप्तान
धोनी और सुरेश रैना आईपीएल में सीएसके के अब तक के कप्तान रह चुके हैं। जहां एम एस धोनी ने 190 मैच में कुल 116 मैचों में जीत दर्ज की है जहां 73 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है ।वही सुरेश रैना ने 5 मैच में कप्तानी की है एक मैच में जीत और चार मैच में हार का सामना उन्हें करना पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग के तीसरे कप्तान होंगे रविंद्र जडेजा
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग की ओर से 2008 से धोनी ने कप्तानी की थी वही 2 साल उन्हें प्रतिबंध के मामले में कप्तानी का भार से हटाया गया था। गौरतलब है कि 2012 से भेजा चेन्नई सुपर किंग के अभिन्न अंग रहे वही अब वह चेन्नई सुपर किंग की ओर से कप्तानी करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ियों के जाए से पहले धोनी रैना सीएसके की कमान संभाल चुके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल केवल 4 प्लेयर को किया था रिटेन
आई पी एल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी रविंद्र जडेजा मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड को रिटेन किया था जहां रविंद्र जडेजा को ₹160000000 में सीएसके ने रिटेन किया था वहीं धोनी को ₹120000000 देकर रिटेन किया गया था।
सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ का बयान
धोनी के इस फैसले पर चेन्नई सुपर किंग के सीईओ काशी विश्वनाथ का बयान आया है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी ने यह फैसला लिया है तो यह सीएसके के हित के लिए है ,उन्होंने यह भी कहा कि फ्रेंचाइजी के लिए कोई भी चिंता की बात नहीं है। सीएसके उनके फैसले का आदर करती है। वह हमेशा टीम के मेंटर और मार्गदर्शक रहे हैं और बने रहेंगे।







