न्यूजीलैंड VS नीदरलैंड: आज से शुरू होगा T-20 का महा मुकाबला, टॉम लेथम बने कप्तान, देखें टीम व पूरा शेड्यूल

0
138
views
New Zealand VS Netherlands: T20 match will start from today, Tom Latham becomes captain, see team and complete schedule
PC: Blackcaps/Twitter

नीदरलैंड की टीम तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तथा एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए न्यूजीलैंड पहुंची है, जहां न्यूजीलैंड सीरीज की मेजबानी करती हुई नजर आएगी ।वहीं न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच एकमात्र होने वाला t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आज नेपियर मैक्लीन पार्क में भारतीय समय अनुसार 11:40 से शुरू होगा ।गौरतलब है खेले गए दो अभ्यास मैचों में मेजबान टीम न्यूजीलैंड का दबदबा बरकरार रहा। जहां दोनों वार्म अप मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने नेट्जरलैंड की टीम को रौंदा।

न्यूजीलैंड वर्सेस नीदरलैंड पूरा शेड्यूल

नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला और एकमात्र t20 अंतरराष्ट्रीय मैच नेपियर के मैदान पर आज खेला जाएगा।

29 मार्च 2022 को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच बे ओवल के मैदान पर भारतीय समय अनुसार 3:30 सुबह प्रारंभ होगा।

2 अप्रैल 2022 न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हेमिल्टन के सेडन पार्क में भारतीय समय अनुसार 6:30 पर सुबह शुरू होगा।

4 अप्रैल 2022 को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हैमिल्टन के सीजन पार्क में सुबह 6:30 पर शुरू किया जाएगा।

रॉस टेलर ले सकते हैं विदाई

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोज ट्रेलर के लिए यह सीरीज बेहद अहम होगा क्या से लगा जा रही है कि रॉस टेलर सीरीज के बाद संयास लेंगे।

न्यूजीलैंड के 12 की प्लेयर नहीं दिखेंगे नीदरलैंड के खिलाफ ओडीआई श्रृंखला में

भारत में शुरू होने वाले आईपीएल में न्यूजीलैंड के 12 महत्वपूर्ण प्लेयर शिरकत कर रहे हैं ।वहीं नीदरलैंड के खिलाफ रेगुलर स्टार प्लेयर की कमी जरूर खलेगी। हालांकि नए चेहरे को न्यूजीलैंड की ओर से मौका मिलेगा जिससे कि आने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम को संतुलित करने में मैनेजमेंट को भी भारी फायदा मिलता नजर आएगा।

न्यूजीलैंड के होंगे ये कप्तान

विलियम्सन की गैरमौजूदगी में टॉम लेथम न्यूजीलैंड के कप्तान होंगे। वहीं अगर अनुभव की बात की जाए तो मार्टिन गुप्टिल, ग्रैंडहोम और ईश सोढ़ी शिरकत करते नजर आएंगे। माईकल ब्रेसवेल और डेन क्लीवर भी अपना जलवा इस सीरीज में बिखारेगें।

न्यूजीलैंड टीम:

मार्टिन गप्टिल, टॉम लैथम (c), मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर (w), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, स्कॉट कुगलेइजन, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकर, डग ब्रेसवेल, विल यंग

नीदरलैंड की टीम:

स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओ’डॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (डब्ल्यू), पीटर सीलार (सी), लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, क्लेटन फ़्लॉइड, ब्रैंडन ग्लोवर, फिलिप बोइसेवेन, आर्यन दत्त, बोरिस गोर्ली, रयान क्लेन, शारिज अहमदी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here