AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा, फरगना व रूमाना ने रचा इतिहास, रन और विकेट का टूटा रिकॉर्ड

0
104
views
AUS vs BAN: Australia beat Bangladesh by 5 wickets, Fargana and Rumana created history, broke record of runs and wickets
PC: ICC/Twitter

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 25 वां मुकाबला वेलिंगटन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं बारिश से बाधित मैच को 50 ओवर से कम कर 43 ओवर का मैच किया गया। बांग्लादेश ने 43 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 32.1 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बनाए और मैच को 5 विकेट से जीत लिया ।

बांग्लादेश की दो दमदार प्लेयर फरगना होक पिंकी और रूमाना ने इतिहास दर्ज कर दिया। जहां दोनों ही प्लेयर्स ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। वहीं बांग्लादेश की ओर से ऐसा करने वाली पहली प्लेयर भी अब बन गई। आगे खबर विस्तार से।

बांग्लादेश की ओर से 1000 वनडे रन बनाने वाली पहली प्लेयर

फरगना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 रनों की पारी खेली। इसके  साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की ओर से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महिला वर्ग से 1000 रन बनाने वाली पहली बांग्लादेशी महिला प्लेयर बन चुके हैं। यह बड़ी ही गौरव की बात है। जहां बांग्लादेश की टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन लगातार किया जा रहा है। वहीं फरगना ने ये माइलस्टोन अपने नाम दर्ज करवाया।

बांग्लादेश की ओर से पहली 50 वनडे विकेट लेने वाली प्लेयर बनी रूमाना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लेग स्पिनर गेंदबाज रूमाना ने भी इतिहास रचते हुए बांग्लादेश की ओर से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। रूमाना ने गार्डनर को बोल्ड कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया।

प्लेअर ऑफ द मैच

मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहां उन्होंने 66 रन की शानदार पारी खेली।

मैच समरी

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 43 ओवर में 135 रन छह विकेट के नुकसान पर बनाया ।जहां लता मंडल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए ।वहीं अख्तर ने 24 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्डनर और जॉनसन ने दो दो विकेट चटकाए। सदरलैंड को एक विकेट चटकाया।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मूनी ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 5 चौके जड़े। सदरलैंड ने 26 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश की गेंदबाज़ी

बांग्लादेश की ओर से सलमा खातून ने 9 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाया। नाहिदा और रूमाना को एक एक सफलता हासिल हुई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here