आइसीसी वूमेन वर्ल्ड कप 2022 का 25वां मुकाबला बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वेलिग्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां यह मैच बिना बेल्स के विकेट के खेला जा रहा है ,वहीं यह पहली बार हुआ जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिना बेल्स के क्रिकेट खेला गया है। आगे बात करते हैं इसकी बड़ी वजह की जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
video: वेलिंग्टन के मैदान पर तेज हवा बनी वजह
The Bangladesh and Australia women game is been played without bails due to the overcast n heavy wind around the ground…!
Haven’t seen this kinda situation in my life time at international level 😀#CWC22 #BANvAUS pic.twitter.com/d6igqfS5F5— SRINIVAS (@seena_8) March 25, 2022
गौरतलब है की जीत के रथ पर सवार ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीम आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप के 25 मैच में आमने-सामने हुई, जहां वेलिंगटन के मैदान पर मौसम ने मैच का साथ नहीं दिया ।वही मैच को 43 ओवर तक सीमित करना पड़ा। तेज हवा की वजह से विकेट पर बेल्स थम नहीं रहे थे ,जिसकी वजह से अंपायर द्वारा यह बड़ा निर्णय लिया जहाँ मैच बिना बेल्स के खेलने की अनुमति अंपायर और थर्ड अंपायर द्वारा टीम को दी गई।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर लिया पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला
Bangladesh do their best in tough batting conditions 💁♀️
As you can see, the bails were off all game due to the wind #BANvAUS | #CWC22
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 25, 2022
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जहां अब बांग्लादेश के साथ औपचारिक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 43 ओवर में 135 रन बना पाई ।बांग्लादेश की ओर से लता मंडल ने 33 रन की पारी खेली ,वहीं अख्तर ने 24 रनों का योगदान दिया ।ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोनासेन और गार्डनर ने दो दो विकेट चटकाए ।
बांग्लादेश पहले ही हो चुकी है सेमीफाइनल से बाहर
पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 के अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया टीम छह मैच में 12 अंक हासिल कर टॉपर बनी हुई है। वहीं बांग्लादेश की टीम 5 मैचों में 2 अंक के साथ सातवें पायदान पर है ।वही पहले ही बांग्लदेश का सेमीफाइनल का सपना टूट चुका है ।ऑस्ट्रेलिया की टीम इस जीत के साथ 14 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर रहना चाहेगी।
विजय रथ पर सवार ऑस्ट्रेलिया की टीम
वर्ल्ड कप 2022 के प्वाइंट्स टेबल में आस्ट्रेलियाई टीम इस मैच से पहले छह मैच में छह जीत के साथ 12 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है ।वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वर्ष ICC वर्ल्ड कप 2022 में सेमिफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी है , वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 9 अंकों के साथ दूसरी ऐसी टीम बनी जो कि सेमीफाइनल में प्रवेश पा चुकी है।







