पाकिस्तान खेमें से विराट कोहली के लिए जमकर प्यार बरसाया जा रहा है। जहां एक एक कर पाकिस्तान के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। जहां पहले बाबर आजम ने ट्वीट के मध्य से विराट कोहली की हौसला अफजाई की वहीं अब विराट के समर्थन में अब आलोचकों को शोएब अख्तर ने लताड़ लगाई है। जहां अपने फॉर्म को लेकर जद्दोजहद कर रहे विराट कोहली को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का साथ मिला है आगे खबर विस्तार से।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में विराट कोहली को जहां स्टार्ट अच्छा मिला लेकिन वह 16 रन के स्कोर पर आउट हुए इसके बाद फिर से विराट कोहली के आलोचकों के लिए चर्चा का विषय बन गया। वहीं कई क्रिकेट पंडितों ने अपनी टिप्पणियां इस विषय पर रखें वही ट आलोचकों का मुंह बंद करने अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी टिप्पणी जारी कर दिया कहां है।
शोएब अख्तर का बयान
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा की विराट महानतम प्लेयर हैं। वे बुरे दौर से गुजर जरूर रहे हैं लेकिन ये दौर जल्द ही खत्म होने वाला है। बुरा दौर उनका अधिक दिनों का मेहमान नहीं है। लोगों के अनुसार विराट कैरियर का करियर अब अंतिम चरण पर है। वहीं इसपर शोएब अख्तर ने कहा की, “विराट कोहली पर आलोचना का पहाड़ टूट पड़ा है और ये कहा जा रहा है की उन्हें ड्रॉप कर दिया जाए।
विराट कोहली खत्म हो चुके हैं। विराट कोहली के कैरियर में रहा कुछ नहीं, ये बात भी ठीक है, आने वाले वक्तों में वे कुछ नहीं कर पाएंगे ये बात भी ठीक है। ऐसा मुझे लोग कहते हैं। मैंने उनसे ये बात कही की वे दुनिया के ग्रेटेस्ट प्लेयर्स हैं। आखिरी 10 साल में कोई प्लेयर ग्रेट बना है वो विराट कोहली है।
एक साल उनका बुरा गया है, लेकिन इसमें भी उन्होंने काफी रन बनाए हैं। हां उन्होंने शतक नहीं बनाए लेकिन काफी रन बनाए हुए हैं। एकदम खिलाफ होना एक दम ये कह देना इतनी बड़े प्लेयर को इतने बेहतरीन इंसान और ग्रेट प्लेयर को जलील करना शुरू कर रहे मीडिया पर मुझे समझ नहीं आ रहा की उन्हें ड्रॉप कैसे कर सकते हैं l
कपिल देव के बारे में शोएब अख्तर का बयान
कपिल देव बड़े प्लेयर हैं। उन्होंने अपनी राय रखी सबका अपना ओपिनियन होता है बड़ी अच्छी बात है कपिल साहब की हिस्ट्री है वह एक लीजेंड है बड़े क्रिकेटर हैं वह बात यह कह सकते हैं कपिल कर सकते हैं और कोई नहीं ये कर सकता है।
जैसे कपिल देव है वह कह सकते हैं यह उनकी ओपिनियन है वह अपनी ठीक अपनी जगह है। मगर पाकिस्तानी प्लेयर के तौर पर में विराट कोहली को सपोर्ट कर रहा हूं वह इसलिए कर रहा हूं क्योंकि 70 सौ कोई खाला जी का घर नहीं है या कोई कैंडी क्रश नहीं हो रहा कि 70-100 कर दिया । यह कोई बड़ा बांदा ही कर सकता है।
शोएब अख्तर ने दी नसीहत
विराट के लिए अख्तर ने कहा की ये सब चीजें आपको बड़ा बनाने के लिए हो रहीं हैं। इससे आप बड़े बनके निकलेंगे । मीडिया रिलेटेड लाइफ को आप साइड कर दें। आपको 110 शतक जड़ने हैं। बात का मान रखना है आप फिट हैं। डरना नहीं है पता लगना चाहिए की टक्कर वाले बंदे के साथ किसीने टक्कर मारी है किसीने। रिकॉलेक्ट , फोकस करें की विकेट पर टिककर खेलें ठहर कर खेलने इसके बाद आपके रन बनेंगे।







