विराट के फॉर्म पर बाबर आजम के ट्वीट के बाद IND के इरफान पठान ने ये लिख अब जीता PAK का दिल

0
96
views
After Babar Azam's tweet on Virat's form, Irfan Pathan of IND wrote this, now won PAK's heart
PC: Twitter

विराट कोहली का फॉर्म में ना होना अब इंटरनेशनल इश्यू बन चुका है। जहां हर ओर से विराट के समर्थन के साथ क्रिकेट पांडियों के तीखी टिप्पणी भी एक साथ आ रही हैं। इसी कड़ी में जहां कपिल देव के अश्विन का उदाहरण देकर विराट के टीम में बने रहने पर किए सवाल ने अचानक तूल पकड़ा और क्रिकेट पंडितों ने तोड़ मडोड़ के चीजों को पेश किया। जहां क्रिकेट के लीजेंड कपिल देव की अपनी निजी राय यह थी विराट कोहली बड़े प्लेयर हैं उन्हें जल्द फॉर्म में आने की दरकार है। और वे जल्द ही इस बुरे वक्त से निकल जायेगें। लेकिन कुछ ज्ञानियों ने इसे अलग ढंग से पेश किया।



16 रन पर आउट होने बाद बाबर आजम ने किया था ट्वीट

इंग्लैंड के खिलाफ 16 रन की पारी के बाद विराट कोहली के समर्थन में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने ट्वीट कर लिखा था ये समय बीट जाएगा। जिसके बाद ट्वीट की बाढ़ सी आई। क्रिकेट की जीत हुई जहां सरहदों को पार करते हुए एक क्रिकेटर ने दूसरे क्रिकेटर का मान बढ़ाया।

वहीं बाबर आजम के बड़े दिल की चर्चा काफी हो रही है वहीं भारत के पूर्व प्लेयर इरफान पठान ने भी इस पर अपना बयान दे कर चर्चा में आ गए हैं।

इरफान पठान ने बाबर आजम के ट्वीट पर लिखी यह बात



भारत के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान ने अब बड़ा दिल दिखाते हुए बाबर आजम के ट्वीट का मान बढ़ाते हुए लिखा की ” यह हमेशा याद किया जाएगा” जहां क्रिकेटरों के बीच हौसला अफजाई की मिशाल पेश दोनों देशों के बीच हुई है।

हालांकि कई सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली गई है। लेकिन दोनों देशों में प्लेयर्स का सम्मान बदस्तूर जारी है इसकी कड़ी में यह ट्वीट भी बेहद अहम है।

विराट कोहली ने दिया बाबर को धन्यवाद, इरफ़ान ने लिखी ये बात

बाबर आजम के ट्वीट पर क्या विराट कोहली जवाब देंगे यह देखने वाली बात थी जहां बाबर ने खेल भावना के तहत पाकिस्तान के सुपर स्टार बाबर आजम को धयावाद करते हुए लिखा की ” आपका धन्यवाद, आगे बढ़ते रहे और चमकते रहे, मेरी तरफ से आपको शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here