भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर का मैदान पर आज जो द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। जहां पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीता था वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 100 रनों की जबरदस्त जीत हासिल कर श्रृंखला को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया था। वहीं अब मैनचेस्टर में इंग्लैंड के विरुद्ध भारतीय टीम मुकाबले के लिए आमने सामने भिड़ेगी। इस मैच में रोहित शर्मा के पास खास रिकॉर्ड करने का मौका होगा। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
19 रन बनकर रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास
![<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7080556510631155" crossorigin="anonymous"></script> <ins class="adsbygoogle" style="display:block; text-align:center;" data-ad-layout="in-article" data-ad-format="fluid" data-ad-client="ca-pub-7080556510631155" data-ad-slot="2017741751"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>](https://www.criccrank.com/wp-content/uploads/2022/07/www.criccrank.com-80-1.png)
वहीं आज मैनचेस्टर के मैदान पर रोहित शर्मा 19 रन की पारी खेल लेते हैं तो भारत की ओर से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप टेन की सूची में रोहित शर्मा आज अजहरुद्दीन को पछाड़कर उनसे आगे निकालकर छठे पायदान पर पहुंच जाएंगे।
रोहित शर्मा के वंडे में आंकड़े
अगर आज रोहित के बल्ले से 19 रनों की पारी निकलती है तो वे अजहरूदीन के 9378 वंडे रनों का आंकड़ों का रिकॉर्ड तोड़ उनसे आगे निकल जायेगें। अजहर ने 334 मैच की 9378 रन 36.9 के औसत से बनाए हैं ।
जहां उनका सर्वाधिक रन नाबाद 153 रनों का रहा है। वहीं रोहित शर्मा ने 232 मैच की 225 पारियों में 9359 रन 48.74 के औसत से बनाए हैं जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 264 रनों का रहा है।
8 साल बाद सीरीज जीतने का सुनहरा मौका
गौरतलब है की भारतीय टीम के पास यह नायब मौका होगा जहां भारतीय टीम इंग्लैंड की टीम को इंग्लैंड की सरजमीं पर तीसरा और निर्णायक मैच में मात देकर सीरीज को 2/1 से जीत ले और आठ साल बाद वंडे सीरीज वो भी इंग्लैंड में जितने का सपना साकार करें।
भारत और इंग्लैंड के बीच किसका पलड़ा भारी
![<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7080556510631155" crossorigin="anonymous"></script> <ins class="adsbygoogle" style="display:block; text-align:center;" data-ad-layout="in-article" data-ad-format="fluid" data-ad-client="ca-pub-7080556510631155" data-ad-slot="2017741751"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>](https://www.criccrank.com/wp-content/uploads/2022/07/www.criccrank.com-79-1.png)
इंग्लैंड के मैदान पर कैसा है भारत का प्रदर्शन
इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले गए कुल 44 वंडे मैच में भारतीय टीम ने 17 और इंग्लैंड की टीम ने 23 जीत दर्ज की है। लिहाजा इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी है। वहीं देखना दिलचस्प होगा की आखिरी और निर्णायक मैच में क्या कोहली का बल्ला रन उगलता है क्या रोहित अपनी कप्तानी का जौहर दिखा पाते हैं या नहीं।







