‘इंडिया में वो सेलेक्टर्स पैदा नहीं हुआ जो विराट कोहली को टीम से OUT कर सके’; पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की दो टूक

0
77
views
'India didn't have those selectors who could get Virat Kohli out of the team'; Former Pakistan captain bluntly

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली की वापसी हुई । जहाँ उनसे एक बार फिर उम्मीद थी की विराट कोहली एक बड़ी पारी खेल आलोचकों को करारा जवाब देंगे लेकिन आशा के विपरीत विराट को स्टार्ट तो मिली लेकिन वहीँ ऑफ साइड पर जाती हुई गेंद पर फ्रंट फुट पर जाकर कवर की दिशा में गेंद को टहलने चाह रहे विराट अपना कैच 16 रन पर दे बैठे । वहीँ हाल में ही फॉर्म की वजह से आलोचना का केंद्र बने विराट कोहली के समर्थन में पाकिस्तान के पूरब कप्तान आये हैं जहाँ इंटरव्यू पर पूछे जाने पर उन्होंने यहाँ तक कह दिया की ” इंडिया में वो सिलेक्टर ही पैदा नहीं हुआ जो विराट कोहली को टीम से OUT कर सके”।



गौरतलब है की क्रिकेट की बात की जाये और आज के समय विराट के फॉर्म पर चर्चा ना हो ये शायद ही कही ना देखने मिले । एक समय में तीनों फॉर्मेट में रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली के कुछ सैलून से रन का सूखा पड़ा है वहीँ क्रिकेट पंडितों का अब धीमे ही स्वर में सही लेकिन टी 20 में विराट की जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं ।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने यूट्यूब चैनल पर ये बात कही की ” इंडिया में कोई ऐसा सिलेक्टर नहीं है जो विराट को टीम से आउट कर दे”। हालाकिं उन्होंने यह साफ़ कहा की विराट को बैक टू बेसिक जाना होगा । सभी टीमों ने उनपर काम कर लिया है । वहीँ उनके टेक्निक में कमी आ रही है । जिसे उन्हें ठीक करना होगा ।



आंकड़ों की लिहाज से बात की जाये तो पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम तीनो फॉर्मेट को मिलकर कुल 70 शतकीय पारी दर्ज हैं । जो किसी भी प्लेयर की क्वालिटी को बयान करने में काफी है ।  लेकिन नवम्बर 2019 से  शतक की आस में फैंस अब अपना धैर्य भी खोते जा रहे हैं ।

'India didn't have those selectors who could get Virat Kohli out of the team'; Former Pakistan captain bluntly
PC: BCCI

आईपीएल 2022 की बात की जाये तो विराट को बैंगलोर की टीम ने सभी मैच में स्थान दिया जहाँ उन्होंने कभी नंबर 3 और कभी सलामी बल्लेबाज़ की भी भूमिका अदा की लेकिन केवल गुजरात के खिलाफ ही 2 अर्धशतकीय पारी निकली ।  16 मैचों में 341 रन बनाए वहीँ 3 दफा विराट कोहली  गोल्डन डक का भी शिकार बने ।



विराट के आंकड़े

हाल के समय में इंग्लैंड दौरे पर कोहली ने तीनों फॉर्मेट में अब तक कुल पांच पारियां खेली है जहाँ न ही शतक और ना ही अर्धशतक उनके बल्ले से निकली है । विराट को स्टार्ट अच्छा मिल रहा है लेकिन पिच पर वह जम नहीं पा रहे हैं । आपको बता दें की साल 2019 तक विराट ने वनडे में कुल 242 मैच खेले थे जहाँ उन्होंने 11609 रन 59.84 की औसत से बनाये थे जिसमें 43 शतक और 55 अर्धशतक शामिल था । वहीँ 2020 से अब तक की बात करें तो विराट कोहली ने 18 मैच में 702 रन 39.00 की औसत से बनाये हैं जहाँ उन्होंने 9 अर्धशतक जड़े हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here