वीडियो: मधुशनका ने विराट को BOLD कर मचाई तबाही, लहराती गेंद पर कर दिया काम तमाम, शर्मनाक रिकॉर्ड किया नाम

0
161
views
Madhushanka created havoc by bowling Virat, did all the work on the wavy ball, recorded a shameful name
PC: Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का सुपर 4 का तीसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में खेला जा रहा है ,जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारतीय बल्लेबाजों को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। इस मुकाबले में विराट कोहली 0 पर मदूषणका के शानदार गेंद का शिकार बने ,इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करी है जिसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है।

3 ओवर के अंदर भारत की गिरे 2 विकेट

Madhushanka created havoc by bowling Virat, did all the work on the wavy ball,
PC: Twitter

भारत की शुरुआत निराशाजनक रहा। लोकेश राहुल 6 रन पर तथा उसके ठीक बाद विराट कोहली 0 रन पर आउट हुए भारत ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट 3 ओवर के अंदर गवा चुके थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने पारी को संभालते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में खेल का प्रदर्शन किया एवं 41 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 72 रन बनाए वह ईश्वर कुमार यादव ने उनका भरपूर साथ दिया एवं उन्होंने 29 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली।

हार्दिक और ऋषभ पंत बड़ी पारी से चुके

हार्दिक पांडे ने 13 गेंदों पर 17 रन तथा ऋषभ पंत ने भी 13 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली जहां दोनों बल्लेबाज सेट लग रहे थे वही हार्दिक और फिर ऋषभ पंत के आउट होने से भारत को करारा झटका लगा। जहां एक।समय भारत का स्कोर 190 तक जाता हुआ लग रहा था वहीं हार्दिक और पंत के आउट होने के बाद यह स्कोर 175 के अंदर ही सिमट कर रह गया।

आखिरी 5 ओवर में की श्रीलंका ने वापसी

Madhushanka created havoc by bowling Virat, did all the work on the wavy ball, recorded a shameful name
PC: Twitter

आखरी 5ओवर में श्रीलंकाई टीम ने वापसी की ,आखिरी के 5 ओवर में श्रीलंका ने 46 रन देकर चार विकेट चटकाए एवं यह वही मौका था जब भारतीय टीम एक लंबे स्कोर की ओर अग्रसर हो रहे थे लेकिन धारदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने भारत को 173 रनों पर रोक दिया।

Virat kohali के नाम हुआ यह रिकॉर्ड

भारत की ओर से सर्वाधिक डक पर आउट होने वाले टॉप 4 की सूची में विराट कोहली दूसरे स्थान पर 33 दफा 0 पर आउट होने के साथ आ चुके हैं। जहां 34 बार सचिन डक पर भारत की ओर से खेलते हुए आउट हुए हैं। यह पहला मौका था जब विराट कोहली एशिया कप में डक पर आउट हुए हैं।

T 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक बाद 0 पर आउट होने वाले टॉप 3 प्लेयर

रोहित शर्मा : 8 बार 0 पर आउट

लोकेश राहुल : 5 बार 0 पर आउट

विराट कोहली: 4 बार 0 पर आउट

वीडियो: (virat kohali clean bold for 0 in Asia cup 2022)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here