भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का सुपर फोर का तीसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में खेला गया। जहां रोमांच से भरे इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने भारत को 6 विकेट से रौंदकर सुपर फोर कैन तालिका में 4 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है वहीं अब भारत पर एशिया कप 2022 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए जवाब में श्रीलंका की टीम ने 1 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मैच को जीत लिया। इसके उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने हार की वजह बताई
भारत की खराब शुरुआत के बाद रोहित शर्मा की अविश्वसनीय पारी

भारतीय टीम के टॉप बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली पहले 3 ओवर के अंदर ही पैवेलियन वापस लौट चुके थे जहां लोकेश राहुल 4 तथा विराट कोहली 0 रन बनाकर आउट हुए ।वहीं अतिरिक्त दबाव भारतीय टीम पर आ चुका था जहां रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर ताबड़तोड़ 72 रन की पारी खेली उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाकर टीम को संकट से उबारा । वहीं सूर्यकुमार ने 34 रन की पारी खेली।

9 रन के अंदर भारत ने हार्दिक, पंत और हुड्डा को खोया
भारत ने 149 के स्कोर पर हार्दिक, 157 के स्कोर पर दीपक हुड्डा और 158 के स्कोर पर ऋषभ पंत को खोया । जिसका खामियाजा यह रहा की टीम ने आखिरी 5 ओवर में केवल 46 रन बना पाई और अपने 4 विकेट को खो दिया।
श्रीलंका की शानदार 97 रनों की ओपनिंग साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने विकेट नहीं खोए और शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 रनों की जबरदस्त साझेदारी निभाई जहां कुशल मेंडिस ने 57 और निस्संका ने 37 गेंद पर 52 रनों की पारी खेल श्रीलंका को जीत का मंच प्रदान किया। इसके बाद कप्तान दासुन की शानदार 33 रन की पारी ने मैच को श्रीलंका के नाम कर दिया।
पोस्ट मैच में रोहित शर्मा ने कही यह बात

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा ने साफ हम लूसिंग एंड पर हैं। हम अपनी बल्लेबाजी के दौरान पारी के पहले हाफ का फायदा उठा सकते थे। हम 10-15 रन पीछे रह गए । दूसरा हाफ हमारे लिए खास नहीं रहा। जो लोग बीच में आउट हुए थे वे सीख सकते हैं कि कौन से शॉट सिलेक्शन पर नजर रखने की दरकार है। गेंद के साथ, शुरुआत को देखते हुए इसे अंतिम ओवर तक ले जाना एक अच्छा प्रयास था। स्पिनरों ने आक्रामक गेंदबाजी की और बीच के ओवरों में विकेट लेकिन श्रीलंका ने उनका हौसला बढ़ाया। हमने सोचा कि बड़ी बाउंड्री के साथ हम स्पिनरों का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैंने दीपक हुड्डा को इसलिए नई गेंद नहीं थमाई क्यूँकि उस समय श्रीलंका ke दोनों लोनर्ज़ मैदान पर हैं । । दुर्भाग्य से आवेश फिटनेस टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। उसने अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी क्योंकि वह काफी बीमार था। रूप से हम जो संयोजन खेलेंगे वह चार तेज गेंदबाजों का होगा, लेकिन तीन तेज गेंदबाज कुछ ऐसे थे जिन्हें हम विश्व कप से पहले आजमाना चाहते थे।
हमने बैक टू बैक केवल दो गेम गंवाए हैं। ऐसा होता है की टेंशन लेने वाली बात नहीं है। पिछले विश्व कप के बाद से हमने काफी जीत दर्ज की हैं। हम एशिया कप में खुद पर दबाव बनाना चाहते थे। हम कॉम्बिनेशन को लेकर संतुष्ट रहना चाहिए
एक के बाद एक दो करीबी खेल थे। डेथ पर गेंदबाजी करने और जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की उसके लिए अर्शदीप को धन्यवाद करना चाहूंगा। चहल और भुवी वरिष्ठ पेशेवर हैं और लंबे समय से करते आ रहे हैं ।







