भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 के तीसरे मैच का आयोजन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है ,जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।जहां भारत ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाया ।जहां जीत के लिए श्रीलंका टीम को निर्धारित 20 ओवर में 174 रनों की दरकार है ‘इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल इतिहास रच दिया है जहां उन्होंने एक साथ 5 रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जिसकी जानकारी दी गई है।
3 ओवर में गिर गए थे भारत के 2 विकेट
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां पहले 3 ओवर के अंदर ही भारत ने लोकेश राहुल और विराट कोहली को खो दिया था ।जहां भारत अतिरिक्त दबाव में थी वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने आतिशी पारी खेलते हुए भारतीय टीम को मुश्किल घड़ी से उबारा। रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 72 रनों की आतिशी पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 175. 6 का रहा । ना केवल रोहित ने भारतीय टीम से दवाब हटाया वहीं बड़े स्कोर के ओर टीम को लेकर भी गए।
1) रोहित शर्मा ने तोड़ा अफरीदी का छक्कों का रिकॉर्ड

एशिया कप में रोहित शर्मा के नाम अब सर्वाधिक 27 छक्के हो गए हैं जहां उन्होंने शाहिद अफरीदी के 26 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ पहले पायदान पर काबिज हो चुके हैं ।श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 के बेहद अहम मुकाबले में रोहित शर्मा ने 4 छक्के जड़ एशिया कप में सर्वाधिक छक्के जोड़ने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है ।वहीं तीसरे पायदान पर सनत जयसूर्या 23 छक्कों के साथ हैं।
2) एशिया कप में भारत की ओर से सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीय सूची में रोहित शर्मा अब सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर चुके हैं .जहां रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर ने संयुक्त रूप से 9 बार 50 से अधिक का स्कोर एशिया कप में बनाया है वह दूसरे पायदान पर विराट कोहली हैं।
3) भारत की ओर से एशिया कप में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय प्लेयर बन चुके हैं।

4) रोहित शर्मा t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों के विरुद्ध ढाई हजार रन बनाने वाले पहले प्लेयर बन चुके हैं. दूसरे पायदान पर मार्टिन गुप्टिल 2379 रन के साथ दुसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली 2278 रन के साथ हैं ।
5 ) t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर भारत की ओर से 100 पारियां खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा। जहां बतौर ओपनर उन्होंने 100 पारियों में 3067 रन अपने नाम किए हैं।
वीडियो : रोहित शर्मा के कुछ जबरदस्त शॉट श्रीलंका के खिलाफ
Records by Rohit Sharma tonight:
– Most runs by an Indian in Asia Cup.
– First Indian to complete 1000 runs in Asia Cup.
– Most sixes in Asia Cup.
– Joint most 50+ score for India in Asia Cup.#RohitSharma #RohitSharma𓃵#INDvSL #AsiaCupT20 #INDvsSL #AsiaCup2022 #AsiaCup pic.twitter.com/Vg6a0oEPoU
— Madhav Singh 💙 (@Send4Singh) September 6, 2022
;







