वीडियो: ट्रेंट बोल्ट की तूफानी गेंद ने उड़ा दिए “फिंच” के होश, रॉकेट रफ्तार गेंद पर हुए चित

0
105
views
Video: Trent Boult's stormy ball blew

कजली के मैदान पर मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला दिलों की धड़कनों को रोक देने वाला रहा जहां रोमांच से भरपूर इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत लिया है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाज़ी करने का मौका दिया। जहां न्यूज़ीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 232 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 विकेट पर 233 रन बनाकर मैच को जीतकर सीरीज में 1/0 की बढ़त दर्ज की। वहीं एक समय ऑस्ट्रेलिया ने अपने 5 विकेट केवल 44 रन पर खो दिए थे। लेकिन ग्रीन और केरी के जबरदस्त 158 रनों की छठे विकेट की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया के झोली में मैच डाल दी।

इस मैच में खराब फॉर्म से जुंझ रहे फिंच का विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया। जहां 5 रन के स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट की कहर बरपाती गेंद ने फिंच को एलबीडब्ल्यू किया। जहां गेंद इतनी तेज और इनस्विंग हुई की फिंच को इसकी भनक तक नहीं लग पाई और 5 रन के निजी स्कोर पर बोल्ट ने फिंच का काम तमाम किया।

फिंच की पिछले 5 पारी से रहे हैं फ्लॉप

Video: Trent Boult's stormy ball blew "Finch" senses, rocket speed hit the ball

फिंच के पिछली 5 पारियों की बात की जाए तो फिंच का खराब फॉर्म जारी हैं। जहां कयास यह भी है की वे कप्तान हैं इसलिए टीम में बने हुए हैं अगर वे कप्तान नहीं होते तो शायद टीम का हिस्सा नहीं होते। पिछले 5 पारियों में 5,5,1,15,0 रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप सर पर है और फिंच का यह फार्म टीम के लिए सरदर्द ना बन जाए।

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ट की इन स्विंग गेंद पर फिंच 5 रन बनाकर आउट हुए। जहां बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर मैदान से बाहर भेजा। इस मैच में बोल्ट ने कहर बरपाया और कुल 4 विकेट चटकाएं। फिंच, स्टीव स्मिथ, मार्नस को उन्होंने चलता कर एक समय ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका देते हुए 44 रन पर 5 विकेट गिरने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Video: Trent Boult's stormy ball blew "Finch" senses, rocket speed hit the ball
Pc: cricket Australia/ Twitter

फिंच ने एलबीडब्ल्यू होने के बाद डीआरएस का उपयोग किया जहां उन्हें। भी पता था की गेंद सीधी उनके पैड पर लगी है लेकिन अपनी मन की शांति के लिए उन्होंने उसका उपयोग किया लेकिन नतीजा न्यूज़ीलैंड और बोल्ट के पक्ष में गया।

video

;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here