T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इस बार 16 टीमों आपस में खिताबी मुलाबले के लिए आमने सामने होंगी । जहां फटाफट क्रिकेट में कौन जब बाजी पलट दे किसी को कुछ भी नहीं पता । इस टी 20 के गेम की सबसे अच्छी बात यह है की कोई भी छोटी टीम बड़ी टीम को हराकर सारे समीकरण और आंकड़ों को गलत साबित कर सकता है । जिम्बाब्वे ने पापुआ न्यू गिनी को 27 रनों से मात देकर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी जगह भी पाकि कर ली है । वहीँ इस बार 16 टीमें का जबरदस्त मुकाबला टी 20 वर्ल्ड कप में देखने मिलेगा ।
पापुआ न्यू गिनी को हरा जिम्बाब्वे ने किया वर्ल्ड कप 2022 में क्वालीफाई
𝗤𝗨𝗔𝗟𝗜𝗙𝗜𝗘𝗗! Australia here we come for the ICC Men’s #T20WorldCup 2022 🏆 🛫
🇿🇼 beat Papua New Guinea by 2⃣7⃣ runs, Congrats Lads!#ZIMvPNG | #T20WCQualifier | #T20WorldCup | #VisitZimbabwe pic.twitter.com/5E1FB5jjmW
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 15, 2022
ICC Mens T20 World Cup Qualifier B 2022 के बेहद अहम् मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाई । लक्ष्य का पीछा करते हुए पापुआ न्यू गिनी 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन पर सिमट गई । हालाकिं टीम ने काफी संघर्ष किया लेकिन इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने वर्ल्ड कप 2022 में क्वालीफाई कर लिया है ।

जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया । वेस्ली ने सर्वाधिक 42 रन की पारी 29 गेंद में खेली , इरविन ने 38 रन और चकाब्वा ने 19 गेंद पर आतिशी 30 रन बनाये । 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पापुआ न्यू गिनी के लिए टॉनी उरा ने 35 गेंद का सामना करते हुए सर्वाधिक 66 और चार्ल्स अमीनी ने 26 गेंद पर ताबड़तोड़ 31 रन तथा रिले ने 21 गेंद पर 17 रन की पारी खेली ।
जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 सफलता अर्जित की । वहीँ विल्लियम्स ने 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया । वेस्ली को भी एक सफलता हाथ लगी और टीम 172/8 रन ही निर्धारित 20 ओवर में बना सकीय ।
नीदरलैंडस ने भी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए क्वालीफाई कर लिया है जहाँ इन दो टीमों के क्वालीफाई करने के बाद वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच बढ़ता नज़र आएगा । अब वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट में कुल मिलकर 16 टीमें हिस्सा लेंगी । अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा ।
इन दोनों टीमों के क्वालीफाई करने के बाद टूर्नामेंट में अब 16 टीमें पूरी हो गई है। सुपर 12 में वे टीमें हैं जिन्हे डायरेक्ट एंट्री दी गई है जिन्हे क्वालीफ़ायर मैचों की जरूरत नहीं थी । आपको बात बता दें की नियम के अनुसार मेजबान कर रहे ऑस्ट्रेलिया की टीम को सीधे तौर पर एंट्री दी गई है । अन्य 11 टीमों जो बात की जाये तो उसमें भारत, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, और वेस्टइंडीज शामिल है।
Australia calling 📞
Netherlands have booked their spot in the ICC Men’s #T20WorldCup 2022 🤩 pic.twitter.com/lPJLQhrOCe
— ICC (@ICC) July 15, 2022
ग्लोबल क्वालीफायर ए और ग्लोबल क्वालीफायर बी से 2-2 टीमों का चयन टी 20 विश्व कप 2022 में किया गया है । लिहाजा स्टार टीमों को इन ग्लोबल क्वालीफ़ायर से भी भिड़ंत देखने मिल सकती है ।
आईसीसी मेंस टी20 विश्व के लिए सभी 16 टीमें:
| भारत | दक्षिण अफ्रीका |
| पाकिस्तान | नामीबिया |
| बांग्लादेश | श्रीलंका |
| अफगानिस्तान | नीदरलैंड |
| वेस्टइंडीज | न्यूजीलैंड |
| इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया |
| स्कॉटलैंड | आयरलैंड |
| संयुक्त अरब अमीरात | जिम्बाब्वे |







