वीडियो: मार्टिन गुप्टिल ने छक्का से पूरा किया शतक, 115 रन की पारी खेल तोड़ा बाबर आजम का ये रिकॉर्ड

0
98
views
Martin Guptill completed a century with a six, broke Babar Azam's record by playing an innings of 115 runs

NZ vs IRE 3rd Oneday: न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का तीसरा मुकाबला डबलिन में खेला जा रहा है। जहां न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए न्यूलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके साथ ही मार्टिन गुप्टिल ने 126 गेंद पर शानदार 115 रन की पारी खेली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड टीम ने 50 ओवर में 360 रन 6 विकेट पर बनाये । जहाँ गुप्टिल (115), निकोल्स (79), फिलिप्स ने 47 रन की पारी खेली ।

मार्टिन गुप्टिल का शानदार शतक

Martin Guptill completed a century with a six, broke Babar Azam's record by playing an innings of 115 runs
PC: ESPN

मार्टिन गुप्टिल ने दो छक्के और 15 चौके की मदद से 126 गेंद पर 115 रन की पारी खेली। जहां सलामी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 91.2 का रहा। वहीं डेलानी ने उन्हें पगबाधा आउट किया।

मार्टिन गुप्टिल ने जड़ा वंडे में 18वां शतक

मार्टिन गुप्टिल ने वंडे में अपना 18 वां शतक जड़ा वहीं शतक बनाने के मामले में मार्टिन गुप्टिल न्यूज़ीलैंड की ओर से दूसरे पायदान पर हैं। जहां मार्टिन गुप्टिल ने खेले गए कुल 192 मैच की 189 पारी में कुल 7207 रन 42.3 के औसत से बनाए हैं, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 87.63 का रहा है। मार्टिन गुप्टिल ने 16 अर्धशतकीय पारी के साथ खेली हैं। मार्टिन गुप्टिल ने आयरलैंड के खिलाफ अपने करियर का18 वां शतक भी पूरा किया।

बाबर आजम का टूटा रिकॉर्ड



एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शतक की बात की जाए तो मार्टिन गुप्टिल जो की न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज हैं उन्होंने डबलिन में 115 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान के बाबर आजम के 17 वंडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ उनसे आगे निकल गए हैं।

बाबर आजम ने वंडे में 89 मैच में कुल 4442 रन 59.2 के औसत से बनाए हैं जहां अब तक बाबर 17 शतक जड़ चुके हैं। वहीं मार्टिन गुप्टिल इस शतक के साथ विश्व में सर्वाधिक शतक जड़ने वाली सूची में 18 वे स्थान पर आ चुके हैं। इसके साथ ही मार्टिन गुप्टिल ने डेविड एंड्रयू वार्नर के 18 शतकों की भी बराबरी कर ली है।

न्यूजीलैंड और आयरलैंड मैच का लेखा जोखा



न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच चल रहे वंडे सीरीज में अब तक हुए 2 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहला मैच 1 विकेट, दूसरा मैच 3 विकेट जीतकर सीरीज में 2/0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। वहीं वहीं आखिर मैच को भी जीतकर न्यूज़ीलैंड की टीम आयरलैंड का वंडे श्रृंखला में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक वनडे शतक:

Martin Guptill completed a century with a six, broke Babar Azam's record by playing an innings of 115 runs
PC: ESPN

 

21 – रॉस टेलर
18 – मार्टिन गप्टिल
16 – नाथन एस्टल
13 – केन विलियमसन



वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Spark Sport (@sparknzsport)

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here