IND vs IRE: पहले T20 में ऐसी हो सकती है IND की प्लेइंग XI,ओपनिंग के लिए इन 2 में जंग, सैमसन को जगह मिलना तय 

0
105
views
IND vs IRE: IND's playing XI may be like this in the first T20, battle for the opening in these 2, Samson is sure to get a place
PC: BCCI

मेहमान टीम भारत अपने आयरलैंड दौरे के लिए डब्लिन रविवार से प्रारम्भ होने वाले 2 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए डब्लिन पहुंच चुकी है । आपको बता दें की डबलिन के कासल एवेन्यू स्टेडियम में दोनों मैच को खेले जाएंगे, जिसके लिए पहले ही स्टेडियम की टिकट बिक चुकी हैं । टीम इंडिया की कप्तानी का भार  हार्दिक पांड्या के कन्धों पर होगा ।टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की पहली बार कप्तानी करते नज़र आने वाले हैं । वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में होंगे ।



दिग्गज प्लेयर्स नहीं आयेगें नज़र

इस सीरीज में टीम इंडिया के धाकड़ प्लेयर्स ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर , रोहित , विराट , बुमराह , शमी खेलते हुए नज़र नहीं आयेगें । ये सभी प्लेयर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खलते नज़र आयेगेँ।

प्लेइंग XI का चुनाव होगा कठिन

IND vs IRE: IND's playing XI may be like this in the first T20, battle for the opening in these 2, Samson is sure to get a place
PC: BCCI

इस सीरीज में  राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन को शामिल किया गया है ।  वहीँ दूसरी ओर दीपक हुड्डा और वेंकटेश भी टीम का हिस्सा हैं जिन्हे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की सीरीज में एक भी मौके नहीं मिले हैं । ऐसे में इस सीरीज में कोच बने लक्ष्मण समेत टीम मैनेजमेंट के सामने प्लेइंग-11 के चुनाव को लेकर बेहद गंभीर चुनौती होगी ।

संजू सैमसन और सूर्यकुमार की जगह संभवतः होगी पक्की



ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन  को टीम में शामिल किया गया है । हालाकिं ईशान किशन भी विकेटकीपर हैं ।संजू सैमसन और तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने के लिए सूर्यकुमार यादव जिन्हे श्रेयस की जगह लिया गया है उन्हें मौका मिला लगभग  तय है । हालाकिं संजू सैमसन को दीपक हुड्डा से चुनौती  जरूर मिल सकती है।

सलामी बल्लेबाज़ी की जगह के लिए होगी जंग

IND vs IRE: IND's playing XI may be like this in the first T20, battle for the opening in these 2, Samson is sure to get a place
PC: BCCI

गौरतलब है की राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज को लेकर असमंजस जैसे स्तिथि होने वाली है । दोनों पलएस में से एक को जगह सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में मिलती नज़र आएगी। ऋतुराज का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खास नहीं था जहाँ उनके बल्ले से केवल 1 मैच में अर्धशतकीय पारी निकली थी ।

सलामी बल्लेबाज़ी



राहुल त्रिपाठी और ईशान किशन को बतौर सलामी बल्लेबाज़ संभवतः चुना जा सकता है ।

मध्यक्रम में

सूर्यकुमार, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

गेंदबाज़ी में उमरान पर संशय बरक़रार

IND vs IRE: IND's playing XI may be like this in the first T20, battle for the opening in these 2, Samson is sure to get a place
PC: BCCI

टीम मैनेजमेंट और कोच लक्ष्मण भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल की तिकड़ी को फिर से टीम में जगह दे सकते हैं । वहीँ दूसरी तरफ अगर उमरान को मौका मिल ऑटो अक्षर को बैठना पद सकता है ।  वहीं, स्पिन की बात की जाये तो  युजवेंद्र चहल को मौका मिलना तय माना जा रहा है । खिलाड़ी के  सीरीज में प्रदर्शन के जरिये इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के लिए टीम का चुनाव किया जा सकता है ।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11



ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here