आज भारत और आयरलैंड के बीच दो टी 20 मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला डबलिन के मैदान पर खेला जाएगा। जहां भारतीय समय के अनुसार मैच का प्रसारण रात्रि के 8 बजे से शुरू हो जाएगा। गैरतलब है की भारत के आयरलैंड के खिलाफ पहले भी 2 सीरीज खेल चुकी है जहां धोनी और कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज में जीत दर्ज की है वहीं हार्दिक इस सीरीज को जीतकर तीसरे कप्तान बनना चाहेंगे।
नई सलामी जोड़ी

ऋतुराज और ईशान किशन या ईशान किशन और राहुल त्रिपाठी दोनों में एक जोड़ी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं । पिछले 4 मैच में ऋतुराज के बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला है । यह देखते हुए राहुल त्रिपाठी को मौका दिया जा सकता है।
यह बड़ा मौका होगा जहाँ राहुल त्रिपाठी इस मौके पर फायदा उठा सकते हैं ।
किसी मिलेगा मौका अर्शदीप या उमरान मलिक
उमरान और अर्शदीप दोनों ही प्लेयर्स का चयन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ था जिसके बाद भी वे प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बने। साफ है की केवल चयन ही प्लेइंग XI की चाबी भी नहीं है। लिहाजा आयरलैंड के खिलाफ इन दोनों में से किसे कैप मिलती हैं देखना दिलचस्प होने वाला है। वहीं 22 विकेट आईपीएल में लेकर उमरान ने आईपीएल 2022 में तहलका मचाया था। वहीं सटीक यॉर्कर और डेथ ओवर स्पेशल माने जाने वाले अर्शदीप ने भी सनसनी मचाई थी।
इन प्लेयर्स को भी होगी चुने जाने की उम्मीद
दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन भी अपनी जगह प्लेइंग XI में बनाने के लिए आतुर होंगे। लिहाजा देखना दिलचस्प होगा की प्लेइंग XI कैसे होती है। जहां काफी समय बाद सूर्यकुमार की भी वापसी टीम में हुई है।
टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड
ईशान किशन ने टी 20 मैच में कुल 15 मैच में 495रन बनाए हैं जहां 5 रन पूरा कर वे टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 का आंकड़ा पूरा करेगें।
भुवनेश्वर कुमार 4 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह का टी 20 में 67 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ दूसरे स्थान पर आ सकते हैं। जहां भूवि ने कुल 64 मैच में 64 विकेट 6.93 के इकॉनोमी से लिए हैं। जहां उनका बेस्ट प्रदर्शन 24 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है।
दिनेश कार्तिक भी आयरलैंड के खिलाफ 9 रन बनाकर 500 का आंकड़ा प्राप्त कर सकते हैं जहां उन्होंने 36 मैच में 491 रन बनाए हैं।
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक 260 रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। जहां साल 2017 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 260 रन बनाए थे ।
हार्दिक पंड्या ने 59 मैच में 670 रन बनाए हैं जहां उन्होंने 147.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है दूसरी ओर उन्होंने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 38 छक्के लगाए हैं जहां वे 5 छक्के लगकर बाबर आजम के टी 20 में लगाए गए 42 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल, चहल।







