रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मध्यप्रदेश ने 6 विकेट से मुंबई को रौंदकर पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम बनी है। जहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए। जहां सरफराज खान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 13 चौके और दो छक्के की मदद से 134 रनों की पारी खेली थी। वहीं पहली पारी के जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने यश दुबे शुभम शर्मा रजत पाटीदार के शानदार शतक की बदौलत 536 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में मुंबई की टीम 269 रनों पर सिमट गई थी। लक्ष्य पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने 108 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया .
फाइनल मैच में लगे 4 शतक
फाइनल रणजी ट्रॉफी मुकाबले में कुल 4 शतक देखने को मिले जहां मुंबई की टीम से सरफराज खान ने 23 गेंदों पर 134 रन की शानदार पारी खेली वहीं मध्यप्रदेश की ओर से पहली पारी में यश दुबे ने 133 रन शुभम शर्मा ने 116 रन एवं रजत पाटीदार ने 122 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
मैन ऑफ द मैच
रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच के खिताब शिवम शर्मा को दिया गया जहां उन्होंने 15 चौके और एक छक्के की मदद से 116 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं दूसरी पारी में शुभम शर्मा ने 30 रनों का योगदान दिया था।

मैन ऑफ द सीरीज
सरफराज खान को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। जहां उन्होंने इस रणजी सीजन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार शतक जड़े । वहीं शानदार फील्डिंग भी पूरे सीरीज में किया।
हारने के बाद पृथ्वी शॉ ने दिए ये बयान
हारने के बाद पृथ्वी शॉ ने मध्य प्रदेश की टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज उनका दिन था मुंबई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया जहां युवक खिलाड़ियों ने शानदार अंदाज से खेल का प्रदर्शन किया। जहां निजी तौर पर मैं और लंबा बल्लेबाजी करना चहता था क्रिकेट में उतार चढाव आते हैं।
आपको अपनी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ना होता है अगले साल टीम और भी ताकत और इंटेंट के साथ खेलिगी। अरमान, सरफराज ने शानदार खेला और we मुंबई टीम के भविष्य हैं। ये मेरे लिए गर्व की बात है की नई मुंबई से कप्तानी कर रहा हूं। मैं अनमोल सर को शुर्किया करना चाहूंगा। जहां उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ काफी मेहनत की। अगले साल हम फिर लौटेंगे।
वीडियो :
𝗪𝗛𝗔𝗧. 𝗔. 𝗪𝗜𝗡! 👏 👏
Madhya Pradesh beat Mumbai by 6 wickets & clinch their maiden #RanjiTrophy title👍 👍 @Paytm | #Final | #MPvMUM
Scorecard ▶️ https://t.co/xwAZ13D0nP pic.twitter.com/XrSp2YzwSu
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 26, 2022







