23 साल पूर्व रणजी ट्रॉफी के फाइनल में खेल रहे वर्तमान मध्यप्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित मध्यप्रदेश के कप्तान थे जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए 6 साल क्रिकेट खेला। वहीं वो हार की कसक और मध्यप्रदेश के टीम को बुलंदी पर ले जाने का जज्बा ही तो था जब 42 साल के बाद रणजी फाइनल में पहली बार मध्यप्रदेश की टीम ने मुंबई की धाकड़ टीम को 6 विकेट से रौंदकर जीत दर्ज की। वहीं यह पहला मौका था जब मध्यप्रदेश ने रणजी के इतिहास में पहली ट्रॉफी में जीत अर्जित की है।
जीत के जश्न में टीम ने कोच को कंधों पर उठाया
जीत की बाद पूरी टीम ने अपने कंधों पर कोच चंद्रकांत पंडित को उठाकर उनका आभार व्यक्त किया। जहां चंद्रकांत पंडित ने कहा की मैं टीम बिल्डिंग में विश्वास रखा हूं। जो मैं बतौर कप्तान ना कर सका वो मैं बतौर कोच करने में कामयाब रहा। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कोई विशेष कारण नहीं था लेकिन मैने चैलेंज को किया और जो टीम ठीक प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी उस टीम को संतुलित करने का काम किया। मैं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को धन्यवाद करना चाहूंगा।
मुझे और भी ऑफर मिले थे लेकिन मैने मध्यप्रदेश को चुना और जो शायद मुझसे पहले 23 साल पहले छूट गया था वो भगवान ने मुझे पूरा करवाया। मैं टीम पर गर्व करता हूं। युवा बेहद टैलेंटेड थे लेकिन उनको एक दिशा देने की जरूरत थी जो मैने किया। आदित्य ने शानदार कप्तानी की जो भी प्लानिंग हमने की थी जब कप्तान ने मैदान पर बखूबी इंप्लीमेंट किया। यह टीम एफर्ट था।
मैच का लेखा जोखा
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। जहां पहली पारी में मुंबई ने 374 रन बनाए। जहां सरफराज खान ने 134 रन की पारी खेली। वहीं गौरव यादव ने मध्यप्रदेश की तरफ से सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे।

मध्यप्रदेश की तरफ से यश दुबे ने 133 रन, शुभम ने 116 रन और रजत ने 122 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 374 रन पर पहुंचा दिया । मुंबई के मुलानी ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में मुंबई ने 269 रन बना पाई। जहां पार्कर ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली, पृथ्वी शॉ 44 और सरफराज ने 45 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्यप्रदेश की टीम ने 6 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया जहां 4 विकेट के नुकसान पर मध्यप्रदेश ने 108 रन बनाए। जहां हिमांशु ने 37 रन, शुभम ने 30 रन रजत ने नाबाद 30 रन की पारी खेली और मैच को 6 विकेट से मध्य प्रदेश के नाम किया।
Many congratulations to Madhya Pradesh on winning the Ranji Trophy.
Great focus and dertermination to beat 41-time champion Mumbai.
MP deserves all the laurels and glory, have some bright talent and this is truly a historic day for them. #RanjiTrophyFinal pic.twitter.com/4YtGEqbOlP— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 26, 2022







