वीडियो: फिर गरजा “रसेल” का बल्ला, सुन्दर की गेंद पर लगा दिया आसमान को चीर “3 तूफानी छक्का”, लुटे 1 ओवर में 20 रन

0
126
views
Andre Russell Fire Power vs SRH
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 61 वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और  सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया जहाँ इस मैच में कोलकाता ने हैदराबाद की टीम को शानदार अंदाज़ से 54 रन से रौंदा और प्लेऑफ की उम्मीद को जीवित रखा ।



इस मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद के खिलाफ 54 रनों से शानदार जीत दर्ज की । वहीँ इस मैच में हीरो रहे रसेल ने सबसे अधिक तबाही मचाई। जब बल्ला हाथ में तो तो बल्ले से और जब गेंद हाथ में आई तब गेंद से उन्होंने धारदार गेंदबाज़ी की ।जहाँ उन्होंने अपने बल्लेबाज़ी के दौरान सुन्दर को रिमांड पर लेते हुए उनके आखिरी ओवर में ताबड़तोड़  3 छक्के जड़े। आंद्रे रसल की तूफ़ानी 49 रनों की पारी की बदौलत कोलकाता ने 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाये, जिसमें से 20 रन आखिरी ओवर में सुन्दर के आए ।



कोलकाता बनाम हैदराबाद मुकाबले में कप्तान  विश्व के सबसे सफलतम कप्तान के नाम में से एक  केन विलियमसन ने सबसे बड़ी चूक गेंदबाजों को लेकर मैदान पर हुई । जहाँ बीच के ओवर में कोलकाता की टीम पर दवाब बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने सरे स्ट्राइक गेंदबाज़ों का ओवर खर्च करवा दिया । आलम यह रहा की डेथ ओवर में उनके पास कोई विकल्प सुन्दर के अलवा नहीं बचा ।

वहीँ सुन्दर के ओवर का इंतज़ार कोलकाता का खेमा के साथ रसेल भी कर रहे थे । जहाँ  टी. नटराजन, उमरान , भुवनेश्वर का ओवर का कोटा खत्म होने के बाद कोई भी विकल्प कप्तान के बॉस मौजूद नहीं बचा । भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर डालकर 4 ओवर का अपना कोटा पूर्ण किया । जिसके फलस्वरूप 20वें ओवर के लिए स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाज़ रसेल के सामने प्रस्तुत करना  विलियमसन की सबसे बड़ी मजबूरी बन के उभरी । जहाँ यह मजबूरी का पूरा फायदा रसेल ने उठाया ।



सुन्दर की पहली गेंद पर रसेल ने एक रन देकर स्ट्राइक सुनील नारायण को दी । जहाँ हैदराबाद के खेमें ने रहत की साँस ली ।फिर अगली ही बॉलपर सुनील नरेन ने एक रन भागकर रसेल को स्ट्राइक सौपी और नॉन स्ट्राइकर एन्ड से इसके बाद जो हुआ उसके गवाह बने ।

सुन्दर भी दवाब में थे जिसकी वजह से तीसरी गेंद उनसे फुल टॉस डाल दी और रसेल ने उसके छक्के के लिए भेजा ।  रसल ने फुल टॉस गेंद को मिड विकेट के ऊपर  से छक्का जड़ा ।

चौथी गेंद पर रसेल करारा प्रहार करने की सोच रहे थे लेकिन सुंदर ने लेंथ में मिश्रण कर उनके पाँव पर यॉर्कर गेंद डाला और रसेल इस गेंद को मिस कर बैठे । लेकिन अंतिम 2 गेंदों रसेल ने कहर बरपाते हुए 2 छक्के लगाकर आखिरी एक ओवर में 20 रन बना लिए । जिसकी वजह से कोलकाता को एक बड़ा और सम्मानजनक स्कोर हासिल हुई ।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here