दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2022 के 58 वें मुकाबले को शानदार अंदाज़ से 8 विकेट से जीत लिए हैं । वहीँ आपको बता दें की इस जीत के साथ ऋषभ पंत की दिल्ली टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी ज़िंदा रखने में कामयाब हुए हैं । इस जीत के साथ 12 अंकों को लेकर दिल्ली की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज हो चुकी है । जहाँ दिल्ली की टीम को शानदार प्रदर्शन के साथ भरपूर भाग्य का साथ भी मिला जहाँ तीन बार आउट होते होते बचे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज़ वार्नर । जहाँ उन्होंने नाबाद 52 रन की पारी खेल दिल्ली को जीत दिलाने में अहम् भूमिका ऐडा कर दी ।
राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में दिल्ली ने 8 विकेट से रौंद दिया। जहाँ राजस्थान ने इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। हालाकिं इस पिच पर 160 रन को अच्छा माना जा रहा था लेकिन गेंदबाज़ों के मध्य ओवर में लचर प्रदर्शन के साथ दिल्ली को मिली भाग्य की वजह से दिल्ली की टीम ने जीत दर्ज की ।
राजस्थान की ओर से अश्विन ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली । लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य की प्राप्ति की । दिल्ली की तरफ से मार्श ने 62 गेंदों पर सर्वाधिक 89 रनों बनाये ।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वॉर्नर ने 41 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 52 रनों की पारी खेली , जहाँ वे 3 बार आउट होने से बच गए। दिल्ली की पारी के 9वां ओवर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) करने आये जहाँ . चहल की गेंद वॉर्नर पूरी तरह से मिस कर बैठे, गेंद लहराती हुई सीधा विकेट से जा लगी, जहाँ लाइट्स तो जाली लेकिन बेल्स नहीं गिरी, जिसके कारण डेविड वॉर्नर को अंपायर ने नॉट आउट करार दिया ।
8.2 वें ओवर की दूसरी गेंद पर वार्नर ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ हवाई शॉट खेला जहाँ देवदत्त सिमा रेखा के आगे खड़े थे कुछ ही यार्ड दूर से यह कैच भी उनके ऊपर से निकल कर छक्के हुआ । जहाँ अगर वह सीमा रेखा से चिपककर खड़े रहते तो वह कैच पूरा हो जाता ।
8.3 ओवर में एक बार फिर वार्नर ने चहल को निशाने पर लेकर कड़ा प्रहार किया ओर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचने के चक्कर में मिस हिट हुए वहीँ लॉन्ग ऑफ पर खड़े फील्डर बटलर से उनका कैच छूट गया ।
— Patidarfan (@patidarfan) May 11, 2022
8.6 ओवर में चहल की फिरकी को सीधा खेलने के चक्कर में वार्नर गेंद की लाइन तक नहीं आ पाए ओर गेंद उनके बल्ले के पास से सीढ़ी निकलते हुए स्टंप को लगी , जहाँ स्टंप से बेल्स नहीं गिरने की वजह से उन्हें नॉट आउट करार दिया गया । एक ओवर में तीन जीवनदान वार्नर को मिला ओर इस वरदान की वजह से दिल्ली भी जीतने में कामयाब रही । जब वार्नर 22 रन पर थे तब उन्हें ये 3 जीवनदान मिले ।







